योगी आदित्यनाथ बोले- 1947 से 2017 तक यूपी की अर्थव्यवस्था सातवें नंबर थी, हम पांच साल में दूसरे पर लाए

योगी आदित्यनाथ बोले- हम पांच साल में यूपी की अर्थव्यवस्था दूसरे नंबर पर ले आए

लखनऊ, 03 फरवरी: सीएम योगी की मौजूदगी में बीजेपी ने योगी ही उपयोगी गाना लॉच किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि सरकार 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा कर रही है। बीजेपी सरकार ने कुछ संकल्प लिए थे और उस दिशा में सरकार ने क्या कुछ किया है उसकी रिपोर्ट देना मेरा दायित्व है। योगी ने कहा कि 5 साल के कार्यकाल के दौरान 3 साल सरकार को काम करने का मौका मिला और 2 साल महामारी की वजह से प्रभावित हुआ।

UP CM

बीजेपी कार्यालय पर योगी ने यह बाते कही। योगी ने कहा की महामारी के दौरान पीएम की अगुवाई में यूपी में शानदार काम हुआ। केंद्र सरकार ने समय समय पर जो भी गाइडलाइन जारी किबुस्का अनुपालन किया गया। इसी का परिणाम है की उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष के ऊपर के हर व्यक्ति को पहली डोज मिल गई है। 70 फीसदी को डबल डोज मिल गई है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2017 तक यूपी की अर्थव्यवस्था सातवें नंबर थी लेकिन बीते पांच साल में हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश में दूसरे नंबर पर ले आए।

योगी ने कहा कि सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने काम का निर्वहन महामारी में भी किया। किसान हो या मजदूर या छात्र हों सभी के लिए सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उत्तर प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम पूरा कर लिया है। 3 फरवरी को एक्टिव केस की संख्या 41 हजार है। सर्वाधिक टेस्ट 10 करोड़ उत्तर प्रदेश में हुआ है।

सीएम ने कहा कि महामारी भी सरकार की स्पीड को कम नहीं कर पाई। 5 साल की यात्रा में सरकार ने मिल के पत्थर भी गढ़ा है। अर्थव्यवस्था को देश में नंबर 2 पर लाने में कामयाब हुए। यूपी का वार्षिक बजट 2 लाख करोड़ से 6 लाख करोड़ तक पहुंचने का काम किया। देश और दुनिया का निवेशक उत्तर प्रदेश में नही आता है। सरकार ने जो रिफॉर्म किया उससे यूपी को काफी फायदा मिला है। योगी ने कहा कि यूपी में रोजगार सृजन और नौकरियां देने का काम किया। महामारी में रोजगार पर फोकस किया।

योगी ने कहा की यूपी में पुलिस रिफॉर्म एक सपना था। लोग इस बारे में नहीं सोचते थे। लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के बारे में सोचते थे। भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुई। कोई भेदभाव नहीं किया गया। प्रदेश के अंदर जिन भर्तियों पर रोक लगाई गई उसकी खामियां दूर करके पूरी की हैं। यूपी में भर्तियां और प्रमोशन रुका हुआ था। हमारी सरकार बनने पर इसे पूरा किया गया है। आज यूपी में 18 रेंज में फोरेंसिक लैब की स्थापना हो रही है।

योगी ने कहा कि यूपी में महिला बिट अधिकारी की तैनाती हो रही है। यूपी में 5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। यह सरकार की सफलता है। यूपी में अपराध नियंत्रण करने में कामयाब हुए हैं। चार पुलिस कमिश्नर की तैनाती की गई। पुलिस की बेहतरी के लिए काफी काम किया गया।

योगी ने कहा कि पहले अपराधी सत्ता का संरक्षण प्राप्त करके सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे उनकी संपत्तियों को जब्त किया गया। बीएसपी में 364, सपा में 700 से अधिक दंगे हुए।सैकड़ों लोग मारे गए। पिछले पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। सरकार चुपचाप नही बैठी है। कानून व्यवस्था को और बेहतर करने का काम किया जा रहा है जिससे यूपी की छवि बदली है। लोग अब यूपी में निवेशक आ रहे हैं। योगी ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर को लेकर काम चल रहा है। लखनऊ में ब्रह्मोस का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+