UP चुनाव: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा मोदी बन जाएं राष्ट्रपति, योगी के लिए PM का पद
UP चुनाव: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा मोदी बन जाएं राष्ट्रपति, योगी के लिए PM का पद
नई दिल्ली, 10 जनवरी। किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कहते रहे हैं तो कि जनता बीजेपी को वोट नहीं देंगे, लेकिन आज उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तंज कसते हुए यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी जी को अब राष्ट्रपति बन जाना चाहिए और योगी आदित्यनाथ को देस का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए। राकेश टिकैत ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि चुनाव मे बीजेपी वोटों की गड़बड़ी कर सकती है।

बीजेपी पर बरसते हुए राकेश टिकैत इतने पर ही नहीं रुके। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या योगी दोबारा सीएम बनेंगे तो तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि क्यों प्रदेश में उलझा रहे हो इनको, उन्हें तो प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री बीच में हटेंगे, उनको राष्ट्रपति बन जाना चाहिए और प्रदेश खाली हो जाएं, वहां कोई और आएगा।
किसान नेता ने पंचायत चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी जनता के वोट से नहीं जीतने वाली, लेकिन इस चुनाव में वोटों को लेकर गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सचेत करते हुए कहा कि जो लोग चुनाव लड़ रहे हैं वे सर्तक रहें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वाले फॉर्म भरने में गड़बड़ी करेंगे, वोटों की हेराफेरी करेंगे। दूसरे प्रत्याशियों के पर्चे गड़बड़ करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications