UP: निकाय चुनाव- मिशन 2024 को लेकर BSP सुप्रीमो मायावती ने बुलाई बड़ी बैठक, जानिए इसकी वजहें
बसपा की चीफ मायावती ने 30 दिसंबर को मुख्यालय पर बड़ी बैठक बुलाई है। सूत्रों की माने तो बैठक का एजेडा यूं तो निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को रखा गया है लेकिन सबसे ज्यादा फोकस उनके जन्मदिन पर रहेगा।

उत्तर प्रदेश में Bahujan Samaj Party (BSP) 15 जनवरी को पार्टी प्रमुख मायावती के 67वें जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 30 दिसंबर को मंडल समन्वयक, सेक्टर समन्वयक, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व All India Backward and Minority Communities Employees Federation (BAMCEF) सहित पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में नगर निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी मंथन किया जाएगा।
मायावती के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा
Recommended Video

बैठक में पार्टी के नेता और अन्य लोग मायावती के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा राज्य भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। बसपा प्रमुख 2023 में होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी। बसपा के एक नेता ने कहा कि मायावती अपने द्वारा लिखे गए यात्रा वृत्तांत के 18वें संस्करण को जारी कर सकती हैं।
निकाय और ओबीसी आरक्षण पर भी होगा मंथन
बसपा नेताओं ने कहा कि मायावती शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन शुरू करने की पार्टी की योजना को लेकर भी पार्टी नेताओं को निर्देश दे सकती हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के 5 दिसंबर के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण का प्रस्ताव दिया गया था। मायावती ने ट्वीट किया, "अदालत का आदेश भाजपा सरकार की ओबीसी विरोधी और आरक्षण विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।"
जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी
2007 में मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया गया। 15 जनवरी, 2009 (उनके जन्मदिन) पर, भव्यता का प्रदर्शन काफी स्पष्ट था क्योंकि शहर को नीले रंग में लपेटा गया था, मुख्यमंत्री आवास के पास जमीन पर एक विशाल मंच स्थापित किया गया था और बसपा समर्थक, जिनमें से अधिकांश दलित थे, उनको लाया गया था। यूपी के साथ ही पड़ोसी राज्यों के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लाया गया था।
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में जन्मदिन मनाती हैं मायावती
सत्ता गंवाने के बाद बसपा मायावती के जन्मदिन को 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाती रही है. "पार्टी के नेता जरूरतमंदों, गरीबों और विकलांगों की सहायता करते हैं। वे दलित बस्तियों और अस्पतालों में भी जाते हैं और गरीबों के बीच फल और कंबल वितरित करते हैं। कोविड महामारी के बाद बसपा ने 2020 और 2021 में साधारण तरीके से मायावती का जन्मदिन मनाना शुरू किया। यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण 2022 में भी जन्मदिन समारोह में कटौती की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications