UP Board Scrutiny Results: आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
UP Board Class 10th, 12th Scrutiny Results: इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं स्क्रूटनी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक मंडल (UPMSP) आज यानी 06 जुलाई को 10वीं और 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित करने की तैयारी में हैं।
10वीं-12वीं स्क्रूटनी का जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आज 06 जुलाई को स्क्रूटनी का रिजल्ट जारी होने की जानकारी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने ट्वीट कर दी थी।

उन्होंने लिखा,
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का परिणाम 06/07/2023 को घोषित किया जाएगा।
बता दें कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 24,557 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। जिसका आज रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इनमें 3903 छात्र 10वीं और 20654 छात्र 12वीं के हैं। जिनमें सबसे अधिक संख्या प्रयागराज (8579) की है।
वहीं, इसके बाद वाराणसी (5418), मेरठ (5294), गोरखपुर (2779) और बरेली (2487) की है। स्क्रूटनी की परीक्षा में जो छात्र फेल होंगे, उन्हें फेल ही माना जाएगा। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट मई में जारी किया गया था।
ऐसे चेक कर 10वीं-12वीं का स्क्रूटनी रिजल्ट
- स्क्रूटनी का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर और पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट सामने आ जाएगा।
- रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।












Click it and Unblock the Notifications