UP Board के 10वीं और 12वीं के परिक्षार्थियों के लिए आधार की अनिवार्यता खत्म, एडमिट कार्ड के साथ नहीं लाना होगा आधार
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने फैसले को वापस लेते हुए यूपी बोर्ड परिक्षाओं में आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। सरकार ने कहा है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अब एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य नहीं होगा। नई सरकार ने पिछले दिनों सख्त कदम उठाते हुए बोर्ड परिक्षाओं के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया था, लेकिन विरोध के बाद सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा।

आधार की अनिवार्यता खत्म
यूपी सरकार ने अपना फैसला वापस लेते हुए कहा है कि अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र के साथ आधार को जोड़ना अनिवार्य नहीं है। सरकार के इस फैसला का सबसे ज्यादा फायदा उन परीक्षार्थियों को मिलेगा जो अभी तक अपना आधार कार्ड नहीं बनवा सके हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए आधार अनिवार्य
इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए उप्र बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों को इस बार प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना जरूरी नहीं होगा, लेकिन 9वीं और 11वीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार अनिवार्य है।

6 फरवरी से बोर्ड परीक्षा
आपको बता दें कि योगी सरकार ने परीक्षा से दो महीने पहले बोर्ड परीक्षा के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया था। जिसके बाद सरकार के फैसले को लेकर विवाद शुरू हो गया। सरकार का कहना है कि नकल और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने एडमिट कार्ड के साथ आधार को अनिवार्य किया था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद फैसला वापस ले लिया गया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications