UP Board Result 2022: लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी, यहां देखें 10वीं क्लास के टॉपर्स की लिस्ट

लखनऊ, 18 जून: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं का रिजल्ट शनिवार 18 जून को घोषित कर दिया हैं। 10वीं क्लास का यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया गया है। 10 क्लास के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। तो वहीं, 10वीं की परीक्षाओं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। बता दें कि 6.44 फीसदी अधिक लड़कियां पास हुई हैं।

up board 10th result 2022 Check here 10th class toppers list

Recommended Video

    UP Board 10th Results 2022: दसवीं में Kanpur के Prince Patel ने किया टॉप | वनइंडिया हिंदी | *News

    यूपी बोर्ड द्वारा जारी नतीजों के अनुसार 88.18 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुई, जिनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 रहा। लड़कों से 6.44 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई है। तो वहीं, टॉपर्स की लिस्ट में कानपुर जिले का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, टॉप 10 की लिस्ट में कानपुर के सात छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बता दें कि हाईस्कूल में कानपुर नगर के अनुभव इंटर कॉलेज के प्रिंस पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

    प्रिंस पटेल को 600 में से 586 अंक हासिल हुए और उनका कुल प्रतिशत 97.67 रहा। वहीं, मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। कानपुर जिले की किरन कुशवाहा को भी दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, कन्नौज के अनिकेत शर्मा को तीसरा स्थान मिला है। कानपुर की पलक अवस्थी को चौथा स्थान मिला है। प्रयागराज की आस्था सिंह को भी चौथा स्थान मिला है। सीतापुर की एकता वर्मा को प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त हुआ है।

    रायबरेली के अथर्व श्रीवास्तव को भी 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। कानपुर की नैंसी वर्मा को भी 5वां स्थान मिला है। कानपुर की प्रांशी द्विवेवी को भी 5वां स्थान मिला है। सीतापुर की शीतल वर्मा को प्रदेश में 6वां स्थान मिला है। सीतापुर की इशिता वर्मा को प्रदेश में 7वां स्थान मिला है। रायबरेली की कशिश यादव और मऊ की हर्शिता शर्मा को 7वां स्थान मिला है। रायबरेली के अजय सिंह औऱ कानपुर के राज यादव को 8वां स्थान मिला है।

    ललितपुर के ओमसिंह और मऊ के अंजली चौधरी को भी आठवां स्थान मिला है। वहीं, वाराणसी के आशुतोष कुमार को आठवां और कानपुर नगर के शिवा को नौवां स्थान मिला है। ललितपुर की अनुप्रिया जैन और फतेहपुर की रोशनी निषाद को नौवां स्थान मिला है। हरदोई के अभय पटेल और प्रयागराज के आशीष तिवारी को 10वां स्थान मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+