राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, सीएम योगी ने बधाई देते हुए जीत की मंगलकामना की
राज्यसभा में होने वाले चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सात उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव के भाजपा के इन सभी उम्मीदवारों ने बुधवार को विधान भवन कक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्चा दाखिल किया।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सात प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे के दो-दो सेट निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे को सौंपे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के बाद उनके साथ फोटो भी करवाई और उस फोटो को शेयर कर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
सीएम योगी ने लिखा
उच्च सदन 'राज्य सभा' के द्विवार्षिक चुनाव हेतु उत्तर प्रदेश से नामांकन करने वाले भाजपा के सभी सम्मानित प्रत्याशी गणों को हार्दिक बधाई! आप सभी की विजय हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी चुनाव प्रभारी बैजयन्त पांडा सभी मौजूद थे।
गौरतलब है कि इस बार के राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से भाजपा ने सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद को उम्मीदवार बनाकर भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications