Bijali Bill News UP: बिजली बिल जमा करने जा रहे हैं तो जान लें यह जरूरी बातें, नहीं होगा नुकसान

Bijali Bill Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड इन दिनों बिजली बिल भुगतान को लेकर एक मुश्त समाधान योजना चला रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में जहां लोगों में विशेष रुचि देखने को नहीं मिल रही है वहीं कुछ जिलों में लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएम सिटी गोरखपुर में इस योजना को लेकर क्या रिस्पॉन्स है, अधिकारी क्या कहते है यह जानेंगे। साथ ही इस योजना के तहत छूट कैसे मिल रही है यह भी चर्चा करेंगे।

गोरखपुर के पादरी बाजार विद्युत केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एक मुश्त समाधान योजना को लेकर लोगों में उत्साह है। भारी संख्या में लोग बिल भुगतान के लिए आ रहे है। एक दिन में 60 से 70 उपभोक्ता बिल भुगतान कर रहे है।

bijali bill gorakhpur

सरकार दे रही छूट
मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना उपभोक्ताओं के लिए अच्छी योजना है। इसमें उपभोक्ताओं को काफी छूट दी जा रही। उपभोक्ताओं को सितंबर माह तक बिल पर किलोवॉट के हिसाब से छूट दी जा रही है। एक किलो वाट पर ब्याज में 70 प्रतिशत और 2 किलोवाट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही आम लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार प्रसार का अभियान भी चलाया जा रहा है।

UP News: उत्तर प्रदेश ने ओडिशा, राजस्थान और झारखंड को छोड़ा पीछे, हासिल की यह बड़ी उपलब्धि, ये जिले रहे बेहतर
मुख्य अभियंता ने कहा कि एक मुश्त समाधान योजना को लेकर लोगों में रुचि देखी जा रही है। योजना के प्रारंभ से अब तक 35 फीसदी के करीब बिल भुगतान हुआ है। उम्मीद है इसमें जल्द और बढ़ोतरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+