Bijali Bill News UP: एक मुश्त समाधान योजना होने जा रही खत्म, बचे सिर्फ 7 दिन, जल्द कर लें यह काम

Bijali Bill And Ek Musht Samadhan Yojna OTS News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बिजली बिल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाली एक मुश्त समाधान योजना अब जल्द खत्म होने वाली है। इस योजना का लाभ अभी भी उठा सकते हैं वो भी 7 दिनों तक। गोरखपुर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है। आइए जानते है इतने कम समय में लोगों को क्या करना चाहिए?

जल्द उठाएं इस योजना का लाभ
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना की शुरुआत 15 दिसंबर 2024 को की गई। यह योजना 31 जनवरी को खत्म हो जाएगी। ऐसे में उन उपभोक्ताओं को जिन्होंने अभी तक बिल जमा नहीं किया यही कहूंगा कि जल्द से जल्द अपने नजदीकी विद्युत केंद्र पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाए।

up bijali bill

इस नुकसान से बचें
मुख्य अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को 7 दिनों के अंदर जल्द से जल्द बिल जमा कर देना चाहिए। जिससे उन्हें छूट का लाभ मिल सके। योजना खत्म होने के बाद कोई छूट नहीं मिलेगी। जिससे बकायेदारों को काफी नुकसान होगा। इस योजना के तहत सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिलों के सरचार्ज में 100 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक छूट मिली हैं। हालांकि यह छूट तीसरे चरण में कुछ कम हुआ है।

Bijali Bill News:एक मुश्त समाधान योजना में अभी तक नहीं जमा किया बिजली बिल तो मान लें मुख्य अभियंता की ये सलाह
होगी यह कार्रवाई
मुख्य अभियंता ने कहा कि जो लोग इस योजना में भी अपना बिल जमा नहीं करेंगे उन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+