योगी सरकार के राज में यूपी बना नंबर वन धार्मिक पर्यटन राज्य, जानें काशी और अयोध्या पहुंचे कितने लोग?

यूपी न्‍यूज: रामनगरी में बने भव्‍य राम मंदिर में भारत ही नहीं दुनिया भर से भक्‍त रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के दूसरे दिन ही लाखों की संख्‍या में भक्‍त यहां पहुंच गए, आलम ये हो गया कि पुलिस प्रशासन को उन्‍हें संभालना मुश्किल हो गया।

Ayodhya Ram temple

यूपी में योगी सरकार के राज में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्‍या में तेजी से इजाफ हो रहा है। उत्‍तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने खुलासा किया कि घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है।

बता दें वाराणसी में काशी विश्‍वनाथ मंदिर धाम के निर्माण के बाद से ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्‍या काफी बढ़ गई थी वहीं अब आयोध्‍या में राम मंदिर में आने वाले भक्‍तों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं यहां आने वाले भक्‍तों की संख्‍या कुल कितनी है?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में काशी में लगभग 08.55 करोड़ लोगों ने दर्शन किया और यहां पर्यटक आए। वहीं अयोध्या में लगभग 05.76 करोड़ लोग पहुंचे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्‍या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या पहले से कही गुना बढ़ चुकी है। 22 दिसंबर अब तक महज दस दिनों में अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करने के लिए 25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। रामजन्‍मभूमि अयोध्‍या में आने वाले भक्‍तों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है।

मंत्री ने बताया वर्ष 2023 में अयोध्या में लगभग 05.76 करोड़ और लगभम 08.55 करोड़ लोग काशी पहुंचे। वहीं वर्ष 2022 में अयोध्या आए पर्यटकों से लगभग 03.36 करोड़ और काशी में आए पर्यटकों से लगभग 01.42 करोड़ अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+