Banda News: डिलीवरी ब्वॉय से लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, ये है पूरा मामला
Banda News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की बादा पुलिस ने एनकाउंटर में लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिव राज ने बताया कि मटौंध थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने टीम ने लूट कांड के आरोपी बिजेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। यह छतरपुर का रहने वाला है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे, उसने और उसके दो साथियों ने एक डिलीवरी ब्वॉय से 6,000 रुपये चुरा लिए। सूचना मिलने पर, मटौंध थानाध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुँचे और ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे कैमरों की मदद से मामले की जाँच की । बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अन्य दो साथी भी इस घटना में मौजूद थे। जो अभी फरार हैं। उसका और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

एसपी पलाश बंसल ने बताया कि सोमवार की देर रात थाना मटौंध क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाला अन्तर्राज्यीय अभियुक्त ब्रजेंद्र उर्फ भाऊ को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी भी कीमत पर अपराध और अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। लूट मामले में 3 आरोपी हैं जिसने से अभी एक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य प्रदेश से आकर उत्तर प्रदेश में अपराध करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पुलिस टीमें लगातार अपना काम कर रहीं हैं।ये अपराधी मध्य प्रदेश से आकर यहां घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रहे थे। कई थानों में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। छतरपुर की बांदा की दूरी सौ किलोमीटर से अधिक है। अपराधी अगर ये सोच रहे हैं कि वे बहुत दूर है तो उनकी सोच गलत है। पुलिस के हाथ बहुत लंबे हैं। ऐसे अपराधियों का खात्मा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications