यूपी: ATS ने गौतमबुद्ध नगर से दो बांंग्लादेशी आतंकवादियों को पकड़ा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर से दो बांग्लादेशी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि इनके इरादे बेहद खतरनाक लग रहे थे। दोनों ही कलकत्ता के एक मुकदमे वांछित चल रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एटीएस तथा पश्चिम बंगाल पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की माने तो यह दोनों आतंकी बांग्लादेश के हैं और अभी इनसे पूछताछ की जा रही है। इन आतंकियों के बारे में कुछ साक्ष्य एटीएस के पास पहले से ही थे।
फिलहाल दोनों आतंकियों को एटीएस ने एकांत स्थान पर रखा और इनसे पूछताछ की जा रही है। इन दोनों के नाम मुशर्रफ हुसैन और रुबेल अहमद है। सभी टीमें मिल कर आतंकवादियों से पूछताछ कर रही है, जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होगा। बांग्लादेशी आतंकी इससे पहले भी उत्तर प्रदेश से पकड़े गए थे।
Lucknow: UP Anti-Terrorist Squad (ATS) and West Bengal police, in a joint operation, arrested two Bangladeshi terrorists in Gautam Budh Nagar earlier today.
— ANI UP (@ANINewsUP) July 24, 2018












Click it and Unblock the Notifications