ये हैं वो एग्जिट पोल जो यूपी चुनाव परिणाम के काफी करीब रहे
यूपी विधानसभा चुनाव में टुडेज चाणक्य-न्यूज 24 के एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक चुनाव परिणाम के करीब रहे हैं। इसके साथ ही इंडिया टुडे और एक्सिस के सर्वे में भी सीटों का आंकड़ा कुछ करीब दिखा।
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद सामने आए अलग-अलग एग्जिट पोल में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा तो किया गया था लेकिन सीटों को लेकर कई अनुमान गलत साबित हो गए। बीजेपी ने बंपर जीत से सारे आंकलन ध्वस्त करते हुए एक बार फिर तमाम एग्जिट पोल एजेंसियों को आइना दिखा दिया। हालांकि दो एग्जिट पोल ऐसे रहे जो चुनाव परिणाम के सबसे करीब रहे।

ये एग्जिट पोल रहे काफी करीब
यूपी विधानसभा चुनाव में टुडेज चाणक्य-न्यूज 24 के एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक चुनाव परिणाम के करीब रहे हैं। इसके साथ ही इंडिया टुडे और एक्सिस के सर्वे में भी सीटों का आंकड़ा कुछ करीब दिखा। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि यूपी की कुल 403 सीटों में से बीजेपी को 285 (+/-18) सीटें मिल सकती हैं। जबकि इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में बीजेपी को 265 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा था। READ ALSO: कैसे एक भी मुसलमान को टिकट ना देकर बीजेपी पहुंची 300 के पार?
लगभग सही साबित हुआ आंकलन
राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। टुडेज चाणक्य-न्यूज 24 के एग्जिट पोल में बीजेपी के बाद सपा-कांग्रेस को 88, बसपा को 27 और अन्य को 3 सीटें मिलने का दावा किया गया था। पोल एजेंसी ने यह भी कहा था कि 10 से 15 सीटें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। हालांकि बीजेपी ने चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें हासिल कीं। READ ALSO: स्मार्ट हुआ यूपी का मतदाता, तीन बार से खिचड़ी नहीं बहुमत की सरकार 
इन चुनावों में भी सच साबित हुए थे आंकड़े
टुडेज-चाणक्य के एग्जिट पोल इसके पहले भी चुनाव परिणाम के करीब रहे हैं। टुडेज चाणक्य ने 2016 में असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी परिणाम के काफी करीब बताए थे। लोकसभा चुनाव में चाणक्य ने एनडीए को 291 सीटें मिलने का दावा किया था। असल परिणाम काफी हद तक इसके करीब रहा है। एनडीए को 282 सीटें मिली थीं। READ ALSO: ये है वजह, क्यों केशव मौर्य ही बन सकते हैं यूपी के सीएम?












Click it and Unblock the Notifications