अखिलेश यादव का दावा- यूपी की योगी सरकार ने छिपाया कोरोना से मौतों का आंकड़ा,सपा जल्‍द करेगी खुलासा

लखनऊ, 23 जून। उत्‍तर प्रदेश चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दांव चलना शुरू कर चुकी हैं। आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर जमीन के कथित घोटाले का मामला उठाकर चुनावी चाल चल दी है। वहीं सत्‍ता पर काबिज योगी सरकार यूपी के लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगवाकर अपनी पीठ थपथपाते हुए प्रदेश भर में अपने कार्यकाल की तारीफों के कसीदे लिखे होल्डिंग टंगवा दी हैं। इस सबके बीच समाजवादी पार्टी भी छोटे दलों के साथ गठबंधन करके भाजपा को हराने का ऐलान कर चुकी है। सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने मीडिया को दिए साक्षात्‍कार में दावा किया कि भाजपा इस बार चुनाव हारने जा रही है।

akhileshyadav

यूपी चुनाव में अब आप और भाजपा की सीधी टक्‍कर होने वाली है, और सपा योगी सरकार को कोरोना को लेकर घेर रही है लेकिन सीएम योगी कह रहे हैं कि अब सब ठीक है और भाजपा कह रही है कि योगी ही सीएम बने रहेंगे यूपी में ऑल इज वेल है ये कहा जा रहा है इसमें कितनी सच्‍चाई है। इस प्रश्‍न का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने इकहा कि इस बार यूपी में भाजपा चुनाव हारने जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा केंद्र और यूपी दोनों सरकारें ये तेक नहीं बता सकती कि उन्‍होंने पिछले पांच सालों में यूपी में क्‍या विकास किया है। यूपी में जिस समय सबसे बड़ी परीक्षा थी उस समय में योगी सरकार ने वहां की जनता को अनाथ छोड़ दिया। कोरोना की पहली लहर में प्रवासी मजदूर सड़कों पर पैदल चले, अचानक लॉकडाउन कर दिया गया और लोगों को चलने को मजबूर कर दिया। उस समय लगभग 100 गरीबों की जान इस वजह से गई। एक की भी मदद भाजपा ने नहीं की।

अखिलेश यादव ने यूपी में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर बात करते हुए कहा कि इस समय लोगों ने सड़कों पर बिना इलाज के मरीजों ने जान गवांई। सरकार ने कोई काम नहीं किया। कोरोना की दूसरी लहर आएगी ये पता होने के बावजूद कोई पहले से तैयारी नहीं की गई।

अखिलेश यादव ने दावा किया यूपी में भाजपा सरकार ने कोरोना से मौतों के आंकड़ों को छिपाया है। अखबारों और टीवी चैनलों में सबका खुलासा हुआ है। जिनके परिवार के लोग चले गए उनकी चिंता भाजपा को नहीं है इनको चिंता केवल कुर्सी की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जल्‍द हम सूची जारी करेंगे कि गांव में कोरोना से कितनी मौतें हुई। उन्‍होंने कहा जब गंगा मइया ने बता दिया कि कोरोना से कितनी मौतें हुई तो इसमें छिपाने जैसा क्‍या रह गया है। दुनिया ने लाशों से पटे गंगा मइया के तट देखे। सरकार ने छिपाया लेकिन गंगा मइया ने सच को सामने ला दिया। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा हलपे कहती थी की वैक्‍सीन की दो डोज जरूरी है, लेकिन अब कह रही है कि पहली वैक्‍सीन लगवाना उसका लक्ष्‍य है। अखिलेश ने कहा भाजपा सरकार इंतजाम तो करें, गरीब जनता तैयार है कि उसको फ्री में वैक्‍सीन लग जाए।

https://www.filmibeat.com/photos/ameesha-patel-11316.html?src=hi-oiअमीषा पटेल की इन दिलकश तस्वीरों को देखा है क्या? नजरें थम जाएंगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+