Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Assembly Election 2022: श्रीकांत शर्मा की जीत पर भाजपा को है पूरा भरोसा, मथुरा से लड़ेंगे दोबारा चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: मिलिए Shrikant Sharma से, जिन्‍हें मथुरा से मिला है भाजपा टिकट?

मथुरा, 15 जनवरी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है। शनिवार को उत्‍तर प्रदेश की सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची को जारी होते ही मथुरा और अयोध्‍या सीट से सीएम योगी आदित्‍यनाथ के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग चुका है। योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं यूपी के वर्तमान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर भाजपा ने दोबारा विश्‍वास जताते हुए उन्‍हें मथुरा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला सुनाया है।

shrikant

बता दें श्रीकांत शर्मा आदित्यनाथ योगी के नेतृत्‍व वाली सरकार में यूपी के ऊर्जा मंत्री हैं। अमित शाह के अध्यक्ष बनने के बाद से श्रीकांत पर पार्टी ने बेहद भरोसा रहा है। कालेज के समय से एबीपी में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले श्रीकांत को सबसे पहले 1993 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में महत्‍पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद 2012 में गुजरात और यूपी चुनाव में उन्‍हें मीडिया प्रबंधन की अहम जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी।

bjp

वह पार्टी के एक तेजतर्रार मीडिया संयोजक रहे, जिन्हें मीडिया प्रबंधन की गतिशीलता को बदलने का श्रेय दिया जाता है। भारतीय मीडिया को मोदी के पक्ष में बदलने का श्रेय श्रीकांत शर्मा को जाता है। 2014 के महाराष्‍ट्र और हरियाणा चुनाव में भी उन्‍हें ही मीडिया प्रबंधन की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी।

1 जुलाई 1970 में आगरा में जन्‍में श्रीकांत शर्मा ने डीएवी मथुरा से स्कूली शिक्षा की है और बाद में उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए। राजनीति विज्ञान में ही ग्रेजुएशन भी किया है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज में दाखिला लिया। कॉलेज के दिनों में, वह आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी की एक विश्वसनीय और शक्तिशाली आवाज के रूप में उभरे। श्रीकांत ने दिल्‍ली विवि की राजनीति की हवा ही बदल दी थी।

श्रीकांत शर्मा के राजनीतिक हुनर को भाप कर 2014 में तत्‍कालीन भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने उन्‍हें राष्‍ट्रीय सचिव बनया और भाजपा राष्‍ट्रीय मीडिया सेल की जिम्‍मेदारी दी। 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में मथुरा सीट से श्रीकांत को भाजपा ने टिकट देकर पहली बार चुनाव लड़वाया और उन्‍होंने जीत हासिल की और उन्‍हें पहली जीत में यूपी सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाया गया।

Recommended Video

    UP Election 2022: Gorakhpur से CM Yogi चुनाव जीते तो बनेंगे ये चार रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+