UP Election 2022 Phase 6: यूपी में छठे चरण में 55.79 फीसदी मतदान हुआ
यूपी में आज 55.79 % मतदान हुआ
नई दिल्ली, 3 मार्च: यूपी विधानसभा चुनाव में आज छठे चरण के तहत 57 सीटों पर कड़ी सुरक्षा और कोविड गाइडलाइन के साथ वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग की तरफ से तय कार्यक्रम के मुताबिक, 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में अभी तक पांच चरण का मतदान हो चुका है। आज छठे चरण के तहत पूर्वांचल के 10 जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। छठे चरण के चुनाव में 57 विधानसभा सीटों पर कुल 676 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। पढ़िए, यूपी विधानसभा चुनाव में छठे चरण के मतदान से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications