'मिशन यूपी 2022' की तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया पर भी करेंगी चर्चा

'मिशन यूपी 2022' की तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया पर भी करेंगी चर्चा

लखनऊ, 10 सितंबर: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी गरुवार (09 सितंबर) को लखनऊ पहुंच चुकी हैं। वो यहां 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी आज यानी शुक्रवार (10 सितंबर) को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर भी चर्चा करने के साथ चुनावी अभियान को गति देंगी। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने दी।

Recommended Video

    UP Election 2022: प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी Congress, Priyanka Gandhi के ये फैसले | वनइंडिया हिंदी
    UP Assembly Election 2022 Congress General Secretary Priyanka Gandhi Mission UP 2022 lucknow news congress

    कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी अपने लखनऊ दौरे के दौरान सलाहकार कमेटी और चुनाव कमेटी के साथ बैठक करेंगी। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर भी चर्चा करने के साथ चुनावी अभियान को गति देंगी। इतन ही नहीं, प्रियंका गांधी कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण अभियान 'हर गांव कांग्रेस अभियान' की समीक्षा करेंगीं।

    साथ ही, नवनियुक्त 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके 1 लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों की कार्य प्रगति रिपोर्ट लेंगी। अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश 58 हज़ार ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और कमेटियों के गठन का चल रहा है, जिसके क्रम में प्रियंका गांधी प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान के पहले चरण पर भी समीक्षा करेंगीं। प्रशिक्षण के प्रथम चरण इस चरण में 25 हज़ार पदाधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हुआ है और 100 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2 लाख पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है।

    बता दें कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों और आगामी एक महीने में चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तय करेंगीं। इतना ही नहीं, चुनाव समिति और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक कर 2022 की चुनावी तैयारी को देगी अंतिम प्रदान करेंगी। गौरतलब है कि 2022 के अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें केवल छह माह का समय शेष बचा है। अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।

    तो वहीं, कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को लखनऊ पहुंची। प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचते ही बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। आज प्रदेश कार्यालय पर विभिन्न कमेटियों जैसे चुनाव कमेटी, स्ट्रेटजी कमेटी, एडवाजिरी कमेटी के साथ बैठक करेंगीं। जिला अध्यक्ष के साथ बैठक कर प्रशिक्षण और संगठन विस्तार की समीक्षा कर प्रगति जानेंगीं। इतना ही नहीं, भाजपा सरकार की विफलताओं को और धोखेबाजी को जनता को ज्यादा से ज्यादा कैसे प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाय इस रणनीति पर चर्चा करेंगीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+