महाखजाने की खोज: ASI की जगी उम्मीद, किले में हो सकता है सोना

खुदाई जारी थी और टीम के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी मगर तीसरे दिन 10 बजे जब खुदाई शुरु हुई तो किले के अंदर से प्राचीन सभ्यता से जुड़ी खास निशानी हाथ लगी। निशानी मिलने के बाद टीम के चेहरे पर खुशी छलकने लगी और उन्हें लगने लगा है कि इस किले में सोना हो सकता है। इस खुशी को सकारात्मक संकेत समझते हुए एएसआई की टीम ने 10 और मजदूर खुदाई पर लगा दिये हैं। मालूम हो कि इससे पहले 12 मजदूरों से खुदाई करायी जा रही थी।
वहीं दूसरी तरफ सरकार के मन में हजार टन सोने का सपना जगाने वाले साधु शोभन सरकार ने दावा किया है कि जमीन के 25 फुट नीचे एक हजार टन सोना दबा हुआ है। एएसआई की टीम 3 फुट खुदाई कर चुकी है. अब ये सवाल उठ रहा है कि जो दीवार मिली है, क्या इस दीवार के पार पहुंचकर एएसआई की टीम खजाने तक पहुंच जाएगी? क्योंकि इससे पहले टीम को खपरैल और ईंटें मिल चुकी हैं। एएसआई की टीम को लगता है कि उसका मिशन सही दिशा में जा रहा है और अब खजाने के सोने से पर्दा उठते देर नहीं लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications