भाभी को अकेला पाकर देवर ने उतार दिया मौत के घाट, पति बाहर रहकर चलाता था टैक्सी
उन्नाव। बंटवारे को लेकर विवाद में देवर ने भाभी को गड़ासे से हमला बोल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देवर हत्या करने के बाद मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति मुंबई में टैक्सी चलाकर जीवन यापन करता है। उसके तीन छोटे-छोटे लड़के हैं। घटना के समय घर वाले खेतों पर काम करने के लिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी बीघापुर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बिहार थाना क्षेत्र के गांव सराय मंगली की घटना
बिहार थाना क्षेत्र के गांव सराय मंगली में देवर नन्नू पुत्र हुबलाल ने जमीन बंटवारे को लेकर अपनी भाभी मंजू (35) पत्नी सुशील लोधी पर गड़ासे से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंजू के मौत के बाद नन्नू मौके से फरार हो गया। घटना के समय मंजू के साथ ससुर वह देवरानी खेत में फसल काटने के लिए गए थे और उसके बच्चे लव कुश 11 सुजल 9 विशाल 6 स्कूल गए थे। उसी समय देवर नन्नू ने मंजू पर हमला बोल दिया।
जब खेत पर कटाई का कार्य कर घरवाले वापस लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मंजू का शव देखकर घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिहार थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मंजू का पति मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता है। वहीं से पैसे भेजता जिससे घर का खर्च होता है जबकि नन्नू गांव में ही रहता है।
परिजनों ने बताया कि घर के बंटवारे को लेकर नन्नू और उसकी भाभी में अक्सर विवाद होता रहता था। जिसको लेकर उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी है। क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया कि शीघ्र ही नन्नू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये बी पढ़ें- मां-बाप की मौत के बाद फीस देने में हुई देरी, प्रिंसिपल ने मासूम के पैरों में डाल दीं जंजीरें
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications