मां-बाप की मौत के बाद फीस देने में हुई देरी, प्रिंसिपल ने मासूम के पैरों में डाल दीं जंजीरें
कन्नौज। कन्नौज के उमर्दा ब्लाक क्षेत्र में स्थित आवासीय निजी विद्यालय में फीस न देने पर एक बच्चे को बंधक बना लिया गया। पुलिस के सुनवाई न करने पर संपूर्ण समाधान दिवस में बच्चे के ताऊ ने डीएम व एसपी से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई है। बच्चे का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसकी फीस समय से जमा नहीं हो पाई थी जिसकी वजह से स्कूल प्रशासन में बच्चे को ही स्कूल के गेट से बेड़ियों में जकड़ दिया।

मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बद्धापुर्वा गांव का है जहां के रहने वाले श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके भाई व उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। 11 वर्षीय भतीजा आकाश कुमार के भरण-पोषण का जिम्मा उनके पास है। अनाथ बच्चे को उमर्दा स्थित संत जय किशन लाल आवासीय विद्यालय में भर्ती करा दिया। स्कूल के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य सुरजीत यादव ने दाखिला करते वक्त दस हजार रुपये वार्षिक फीस पर उसे पढ़ाने का भरोसा देकर दाखिला कर लिया। इसके कुछ दिन बाद 23 हजार रुपये और मांगने लगे। रुपये न देने पर आकाश को बंधक बनाकर मजदूरी कराने की धमकी दी। साथ में बच्चे को कमरे में बंद कर उनको मिलने नहीं दिया गया।
मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर डीएम व एसपी से शिकायत दर्ज कराई। स्कूल में बच्चे के बंधक होने की बात सुन अफसरों के होश उड़ गए। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय पहुंच बच्चे को श्री कृष्ण के सुपुर्द कर दिया। इस पर पुलिस ने उसी समय जांच कर उसे फटकार भी लगाई। पुलिस ने परिजनों की सुपुर्दगी में बच्चे को दे दिया है। स्कूल से भगाए जाने के बाद श्रीकृष्ण अपनी फरियाद लेकर चौकी पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नही की। जिसके बाद पीड़ित ने न्याय के लिए जनता दरबार का दरवाजा खटखटाया और डीएम रवीन्द्र कुमार से बच्चा छुड़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस को बच्चा छुड़ाने और बंधक बनाने वाले संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- VIDEO: महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, छत पर खड़ी होकर वीडियो बनाती रही बेबस बेटी
-
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: इन 4 राशियों की एकादशी पर चमकी किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार, होगा धन लाभ












Click it and Unblock the Notifications