BHU स्टूडेंट को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर
वाराणसी। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के हैदराबाद गेट के ठीक सामने एक दुकान पर एग रोल खा रहे आनंद यादव पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। 26 वर्षीय आनंद सिवान का रहने वाला है और BHU से फिजिक्स में बीएससी कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो 2 बाइक से 4 अज्ञात बदमशों ने वहीं पास में किसी महिला से छिनैती का प्रयास किया। जब महिला शोर मचाने लगी तो बदमाश भागे और दुकान पर खड़े आनंद यादव को गोली मार दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी तो मौके पर पहुंच गए, लेकिन वहीं पास में 100 मीटर पर खड़ी पीसीआर वैन बदमाशों को नही पकड़ पाई। आनंद को BHU के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या था पूरा मामला
दरसअल BHU के हैदराबाद गेट पर कल रात करीब 10.30 बजे के करीब 2 बाइक सवार आए और उन्होंने पंचायत भवन के पास ने असलहा लहराते हुए स्थानीय निवासी मीरा शुक्ला की चेन छीनने का प्रयास किया। लेकिन मीरा ने शोर मचाना शरू किया तो चारों बदमाश वहां से फरार हो गए और थोड़ा आगे जाने पर उन्होंने एक फ़ास्ट फूड कार्नर पर एग रोल खा रहे आंनद यादव को पीठ पर गोली मार दी। उसके बाद वे हवाई फायरिंग करते हुए नरिया की तरफ भाग निकले। लेकिन इस बीच सवाल ये उठता है कि घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर डायल 100 की पीवीआर खड़ी थी। उसके बाद भी बदमाश भाग निकले।
क्या कहते है एसपी सिटी
BHU के स्टूडेंट को गोली मार जाने की जानकारी के बाद लंका थाने के इंचार्ज, सीओ भेलूपुर और वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश सिंह तत्काल मौके पर पहुँच गए। उन्होंने आसपास के एरिया में तलाशी शुरू कर दी oneindia से बात करते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि जिस, जगह वारदात हुई हैं वहाँ आसपास कई सीसीटीवी लगे हुए थे। जिसके फुटेज हमने ले लिया है जल्दी की इस गन शॉट के आरोपी को पकड़ लेगें।












Click it and Unblock the Notifications