VIDEO: आगरा में बदमाशों ने सरेआम लेखपाल को मारी गोली, मौत

आगरा। आगरा के थाना मलपुरा के मनकेड़ा पुल के पास पल्सर सवार बदमाशों ने सरेआम लेखपाल को गोलियों से भून दिया। बदमाशों ने लेखपाल पर तीन फायर किए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ को देख बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों की बाइक भी मौके पर ही छूट गई। सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल लेखपाल और उसके साथी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लेखपाल की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

unknown men shot lekhpal dead in agra in uttar pradesh

थाना मलपुरा के गांव नगला कारे निवासी रमेश पुत्र दुर्ग सिंह खेरागढ़ में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। गुरूवार शाम साढ़े सात बजे वे अपने साथी खचेर सिंह पुत्र शिवराम के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। वे बाइक से न्यू दक्षिणी बाईपास मनकेड़ा पुल के नीचे पहुंचे ही थे कि तभी काली पल्सर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। लेखपाल जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक करके बदमाशों ने लेखपाल पर तीन फायर किए। दो गोली लेखपाल रमेश के लगीं, जिसमें एक गोली उनके पीठ में और दूसरी गोली उनके मुंह में लगी। वहीं खचेर सिंह के हाथ में गोली लगी है।

गोलियों की आवाज सुनकर मौके की ओर राहगीर दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ को आता देख, बदमाशों के हाथ पांव फूल गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई, जिसके चलते बदमाश बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया जहां उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई, जबकि खचेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+