मोदी के रोड-शो पर केंद्रीय मंत्री ने ही उठाए सवाल, कहा- प्रधानमंत्री को ऐसा नहीं करना चाहिए था

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं बीजेपी के अपने मित्रों से कहना चाहता हूं कि ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है कि खुद एक प्रधानमंत्री रोड-शो करें।

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान ने वाराणसी में जीत को लेकर को जमकर प्रचार अभियान छेड़ रखा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'गढ़' में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।

आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उठाए सवाल

वाराणसी में विरोधियों को परास्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली के साथ-साथ रोड-शो भी किया। हालांकि उनके रोड-शो को लेकर मोदी सरकार के एक केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाए हैं। आखिर क्या कहा है उन्होंने पढ़िए आगे...

पीएम मोदी ने वाराणसी में किया रोड-शो

पीएम मोदी ने वाराणसी में किया रोड-शो

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने वाराणसी में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड-शो पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एक विधानसभा चुनाव में इस तरह से प्रधानमंत्री को रोड-शो नहीं करना चाहिए था। ये पीएम पद की गरिमा और सम्मान के अनुकूल नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से गठबंधन किया था। उपेंद्र कुशवाहा केंद्र की मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम के रोड-शो पर की ये टिप्पणी

उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम के रोड-शो पर की ये टिप्पणी

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं बीजेपी के अपने मित्रों से कहना चाहता हूं कि ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है कि खुद एक प्रधानमंत्री रोड-शो करें। ये ठीक है कि प्रधानमंत्री रैलियों को संबोधित कर सकते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को रोड-शो नहीं करना चाहिए था।

यूपी चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा उतारने वाले थे अपनी पार्टी के उम्मीदवार

यूपी चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा उतारने वाले थे अपनी पार्टी के उम्मीदवार

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का गठबंधन लोकसभा चुनाव के पहले हुआ था लेकिन 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से दोनों पार्टियों के संबंध ठीक नहीं चल रहे। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी भी यूपी चुनाव में उतरने की योजना बनाए हुए थी, पार्टी यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 80 पर उम्मीदवार उतारती लेकिन पिछले महीने ही उपेंद्र कुशवाहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात के बाद उन्होंने ये फैसला वापस ले लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टाला फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टाला फैसला

माना यही जा रहा है कि बीजेपी ने यूपी का चुनावी समीकरण नहीं बिगड़े इसलिए अपने इस सहयोगी को चुनाव में नहीं उतरने के लिए राजी कर लिया। फिलहाल जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी के रोड शो पर सवाल खड़े किए इस पर बीजेपी के एक नेता की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी पार्टी सांसदों को चुनाव के लिए कार्य करने की बात कही है जिससे बीजेपी को यूपी चुनाव में जीत मिल सके, प्रधानमंत्री खुद वाराणसी के सांसद हैं ऐसे में वो पार्टी के लिए ही कार्य कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+