अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने योगी पर बोला हमला,कहा-बेरोजगारी-महंगाई के सवाल का जवाब न CM देते हैं न PM

अमेठी, 18 दिसंबर: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अमेठी के दौरे पर हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज जन जागरण अभियान चला रहे हैं। वे पद यात्रा भी करने वाले हैं। अमेठी के जगदीशपुर में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी योगी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोज़गारी और महंगाई के सवाल का जवाब न सीएम देते हैं न पीएम देते हैं।

Unemployment and inflation are biggest questions that neither CM nor PM will answer: rahul gandhi

अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, मैं 2004 में राजनीति में आया था। अमेठी वह शहर था जहां मैंने अपना पहला चुनाव लड़ा था। अमेठी के लोगों ने मुझे राजनीति के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। आपने मुझे राजनीति का रास्ता दिखाया है और मैं अमेठी से सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। राहुल ने आगे कहा कि, आज के हालात से आप वाकिफ हैं। बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े सवाल हैं जिनका जवाब न तो सीएम देंगे और न ही पीएम।

Recommended Video

    Amethi में Rahul Gandhi और Priyanka की रैली, PM Modi पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने कहा कि, कुछ दिन पहले पीएम गंगा में डुबकी लगा रहे थे लेकिन बेरोजगारी की बात नहीं करेंगे। मैं आपको बताता हूं कि क्यों युवा रोजगार से वंचित हैं। पीएम द्वारा लिए गए कुछ फैसलों से मध्यम वर्ग के लोग और गरीब बुरी तरह प्रभावित हुए, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर बेरोजगारी भी हुई। नोटबंदी, गलत तरीके से लगाया गया जीएसटी, कोविड संकट के दौरान कोई मदद नहीं देना भारत में बेरोजगारी के प्रमुख कारण हैं।

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि, आज अगर इस देश में महंगाई है, दर्द है, दुख हैं तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। अमेठी की हर गली आज भी वैसी ही है- सिर्फ जनता की आंखों में अब सरकार के लिए आक्रोश है। दिलों में आज भी पहले सी जगह है- आज भी एक हैं हम, अन्याय के खिलाफ। आज लद्दाख में चीन की सेना ने हिंदुुस्तान की 1000 किमी ज़मीन छीन ली है, लेकिन PM चुप हैं।

    अमेठी में राहुल गांधी ने कहा कि, हिंदुत्ववादी झूठ का प्रयोग करता है, हिंदुत्ववादी अपने डर के सामने अपना सिर झुकाता है, हिंदुत्ववादी अपने डर को नफरत और हिंसा में बदलता है। हिंदुत्ववादी गंगा में अकेला स्नान करता है और हिन्दू करोड़ों लोगों के साथ गंगा में स्नान करता है। रधानमंत्री ने एक साल हिन्दुस्तान के किसान के लिए झूठ बोला कि ये खालिस्तानी हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव है इसलिए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाईयों-बहनों गलती हो गई माफी मांगता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+