Umesh Pal Case: बेटों की सुरक्षा को लेकर अतीक के पत्नी शाइस्ता ने CJM कोर्ट में लगाई ये गुहार

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक, उसकी पत्नी शाइस्ता, उसके दो बेटों और अतीक के भाई अशरफ को आरोपी बनाया गया है। उमेश पाल की बीते दिनों प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रयागराज

Umesh Pal murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई उमेश पाल हत्या के बाद से ही लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक माहौल गरमाया हुआ है। एक तरफ जहां इस मामले को लेकर सपा और भाजपा के बीच वार पलटवार का दौर चल रहा है वहीं दूसरी ओर बाहुबली माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अपने बेटों को लेकर फिक्रमंद दिख रही हैं। इसको लेकर वो लगातार गुहार लगा रही हैं। परवीन ने सीजेएम की अदालत में एक याचिका दायर कर दोनों बेटों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

सीजेएम कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

प्रयागराज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन द्वारा दायर एक आवेदन के जवाब में प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है। याचिका में उनके दो बेटों की सुरक्षित रिहाई की मांग की गई थी। दरअसल उमेश पाल की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में एक प्रमुख गवाह था। सीजेएम ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दो मार्च की तारीख तय की है।

अतीक के बेटों और पत्नी को भी बनाया आरोपी

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक, उसकी पत्नी शाइस्ता, उसके दो बेटों और अतीक के भाई अशरफ को आरोपी बनाया गया है। अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरी के अनुसार, अतीक की पत्नी शाइस्ता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके दो बेटों को पुलिस ने उनके आवास से उठा लिया था और तब से उनका कोई ठिकाना नहीं है। आरोप है कि धूमनगंज थाने के पुलिसकर्मियों की ओर से उन्हें उनके बेटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी।

Recommended Video

    उमेश पाल ने अतीक से बनाई थी नजदीकियां, पूजा पाल ने कहा करा लो नार्को टेस्ट...

    उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बीजेपी-सपा में चल रहा ट्वीटर वार

    दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता कहे जाने वाले सदाकत खान की पृष्ठभूमि को लेकर वार पलटवार का दौर चल रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ट्वीटर पर कथित तौर पर सदाकत की एक तस्वीर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और समर्थकों द्वारा व्यापक रूप से साझा किया गया था।

    बीजेपी ने अखिलेश पर बोला हमला

    इसके तुरंत बाद सपा ने भी पलवार किया। सपा नेताओं ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें सदाकत खान को पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया के पति उदयभान करवरिया के साथ देखा जा सकता है। सदाकत और अखिलेश की वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से कहा, "यह समाजवादी पार्टी का असली चेहरा दिखाता है. यह एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा अपराधियों और माफियाओं को प्रोत्साहन और संरक्षण देने में लगी रहती है। एसपी अपराधियों की नर्सरी चलाती है।

    अखिलेश ने दिया ये जवाब

    अखिलेश ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि, "यह सोशल मीडिया का जमाना है और अक्सर लोगों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कोई भी पब्लिक पर्सनालिटी के साथ अपनी फोटो क्लिक करवा सकता है।' दरअसल सपा के चीफ अखिलेश ने यादव ने प्रयागराज हत्याकांड का मुद्दा सदन में उठाया था। उसके बाद से ही बीजेपी और सपा के बीच इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+