गांव की जनसभा में उमा भारती ने किया, मार्क्स, लेनिन, ट्रंप, पुतिन का जिक्र

ग्रामीणों की रैली के दौरान उमा भारती ने किया मार्क्स, लेनिन, ट्रंप और पुतिन का जिक्र, ग्रामीणों कि शिकायत हमें इनके बारे में नहीं पता, अच्छा होता वह श्लोक का जिक्र करती।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी समर में तमाम नेता तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं और हर वह कोशिश कर रहे हैं जिससे कि वह मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर सके। भाजपा नेता उमा भारती ने झांसी की बबीना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मार्क्सवाद और लेनिनवाद पर भी सीख दे डाली। उमा भारती ने ना सिर्फ इन विचाराधराओं को बताया बल्कि उन्होंने अपनी रैली में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि उमा भारती ने इन तमाम नेताओं को विचाराधाराओं का जिक्र एक गांव की सभा में किया जहां बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण अपना मतदान करेंगे।

आपका भाग्य बदल जाएगा

आपका भाग्य बदल जाएगा

उमा भारती ने अपने हेलीकॉप्टर से झांसी-कोट हाईवे पर रक्षा गांव में उतरी, जहां उन्होंने तकरीबन 1000 ग्रामीणों की सभा को संबोधित किया। उमा भारती की झांसी में काफी पकड़ मानी जाती है और यहां पर उन्होंने अपनी रैली में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि सपा हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। सपा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पैसों का राज्य सरकार ने इस्तेमाल नहीं किया, अगर भाजपा सत्ता में आई तो आपके भाग्य को बदल देगी।

नोटबंदी क्रांतिकारी आर्थिक सुधार

नोटबंदी क्रांतिकारी आर्थिक सुधार

नोटबंदी के फैसले को क्रांतिकारी बताते हुए उमा भारती ने कहा कि यह दुनिया के बड़े आर्थिक सुधार के रूप में है, जिसे मार्क्स और लेनिन लेकर आए थे, लेकिन उनका क्रांति खूनी थी, वहीं पीएम मोदी की बिना खून के शांतिपूर्ण आर्थिक क्रांति लाने में सफल हुए। उमा भारती ने कहा कि कालाधन कहीं नहीं गया है वह बैंकों में जमा कराया गया है, जो लोग अपने जमा किए पैसे का जवाब नहीं दे पाएंगे उनका पैसा जब्त कर लिया जाएगा।

देश की तरक्की के लिए यूपी की तरक्की जरूरी

देश की तरक्की के लिए यूपी की तरक्की जरूरी

उमा भारती ने कहा कि अगर भारतो क तरक्की करनी है तो वह उत्तर प्रदेश के जरिए ही तरक्की कर सकता है, दुनिया के नेता इस चुनाव को देख रहे हैं। यह चुनाव विकास के लिए है, यह मोदी के समर्थन के लिए है, ट्रंप और पुतिन इस चुनाव को देख रहे हैं, अगर भारत को तरक्की करनी है तो उत्तर प्रदेश का विकास जरूरी है। अगर यूपी पिछड़ा रहता है तो भारत कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

ग्रामीणों को नहीं पता मार्क्स और लेनिन के बारे में

ग्रामीणों को नहीं पता मार्क्स और लेनिन के बारे में

उमा भारती ने जिस तरह से कार्ल मार्क्स, लेनिन, पुतिन और ट्रंप का जिक्र किया वह वहा मौजूद ग्रामीणों के लिए शायद पहली बार सुना गया शब्द था। यहां के एक ग्रामीण का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे यहां बुलाया और मैं यहां आया, उमा भारती बड़ी नेता है, वह श्लोक का जिक्र कर सकती हैं, मैं नहीं जानता हूं कि ये लेनिन और मार्क्स कौन हैं, वहीं एक युवक का कहना है कि उसने ट्रंप को टीवी पर देखा है वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+