UP: अष्टधातु की मूर्ति की एक करोड़ में हुई थी डील, दो तस्कर गिरफ्तार
इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में अंतरराष्ट्रीय मूर्ति तस्करों के एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अष्टधातु से निर्मित एक अद्वितीय मूर्ति मिली है। अष्टधातु से निर्मित यह मूर्ति हाथी की है और इसकी बनावट भारत की प्राचीन कलाकृति से जुड़ी हुई है। मूर्ति की कीमत एक करोड़ रुपए से भी अधिक बताई जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया है।

हाईवे पर होनी थी डील
पुलिस के अनुसार, इलाहाबाद कानपुर हाइवे पर करोड़ो की डील होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नरसिंहपुर कछुआ गांव स्थित निजी अस्पताल के सामने से रवि सोनी पुत्र केसकर निवासी बाघंबरी गद्दी अल्लापुर जिला इलाहाबाद व झूंसी निवासी अब्दुल रहमान पुत्र बन्ने को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से प्राचीन काल की हाथी की एक मूर्ति बरामद हुई है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से प्राचीन काल की हाथी की एक मूर्ति बरामद हुई है। पांच किलो 950 ग्राम की इस मूर्ति में 52 फीसदी यानी करीब तीन किलो सोना है। बाकी अन्य धातु की है।

10 लाख में खरीदी थी मूर्ति
पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हफ्ते भर पहले दस लाख रुपए में रायबरेली के विशाल कुमार से मूर्ति खरीदी थी। इसे बेचने के लिए सैनी क्षेत्र में लेकर आए थे। तस्करों ने बताया कि मूर्ति की विदेशी डीलरों को बेचने के लेकर आये थे। तस्करों ने बताया कि मूर्ति की डील एक करोड़ से ज्यादा रुपए में हो गई थी और इस आज ही सप्लाई करना था। डीलर मूर्ति को लेकर नेपाल जा रहे थे इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।












Click it and Unblock the Notifications