मेरठ: बारिश कहर बनकर टूटी, जर्जर मकान की छत गिरने से भाई-बहन की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से एक जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान गिरने से परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। मलबे में दबने से भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हदासे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Two children died after roof of a house collapsed in Meerut

मेरठ के भावनपुर थाना इलाके के जेई गांव में इसराइल का परिवार रहता है। गुरुवार की देर रात इसराइल अपनी पत्‍‌नी शबाना, सुमैया (06), अमजद (04), दो साल की तहरीन व आठ माह की आफरीन के साथ सोया हुआ था। अचानक उनके कमरे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया। शोर मचाने पर लोग दौड़े और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। ज्यादा मलबा गिरने के कारण सुमैया व अमजद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने अस्प्ताल में दाखिल कराया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

दो दिन से टपक रही थी छत
इसराइल ने बताया कि मकान की छत कच्ची थी। बारिश के कारण नमी आ गई थी। दो दिनों से वह टपक भी रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार की गुजर-बसर भी मुश्किल से चल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+