बेटी को गाली देने पर दो भाइयों को गोलियों से भूना, मेरठ में तनाव
स्थानीय लोगों ने यूपी 100 में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों से भी मारपीट कर दी। आरोपियों के घर पर भी मारपीट का प्रयास किया।
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के सनौता गांव में लड़की की गाली देने औऱ गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया।

मौके पर पहुंची फोर्स
स्थानीय लोगों ने डायल 100 गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों से भी मारपीट कर दी। आरोपियों के घर पर भी मारपीट का प्रयास किया। हत्या और बवाल की सूचना मिलने पर एसएसपी और एसपी देहात समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर लोगों को शांत किया। पुलिस ने छह को नामजद करते हुए मुकदमा कायम कर लिया है जिसमें एक गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चार महिलाएं भी पूछताछ के लिए हिरासत में ली गई हैं।

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
दरअसल, फलावदा के सनौता में दरियाव सिंह के घर के बाहर दिलशाद, मंशाद अपनी कार खड़ी करते हैं। दरियाव सिंह के घर के बाहर जैसे ही मंशाद ने कार खड़ी की तो दरियाव सिंह और उसकी बेटी ने इसका विरोध किया जिसको लेकर दरियाव सिंह और मंशाद के बीच मारपीट हो गई।

दो भाइयों की हुई हत्या
दरियाव सिंह के परिवार के मनोज ने मंशाद की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस बात की जानकारी मंशाद ने अपने भाई दिलशाद को दी तो दोनों भाई दरियाव सिंह के घर पहुंचे। इसके बाद दिलशाद पक्ष से रंजिश रखने वाले पक्ष ने दरियाव के साथ मिलकर दिलशाद और मंशाद को गोलियों से भून दिया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
दिलशाद के पांच गोलियां लगी है जबकि मंशाद को दो गोली लगी। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही दोनो भाइयों की मौत की खबर गांव में फैली तो परिवार के लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications