नदी पार करते वक्त दो सगे भाई नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव नारायणनगला में चारा लेने गए 2 सगे भाई किछा नदी में डूब गए। गोताखोरों ने एक बच्चे को तो निकाल लिया लेकिन एक बच्चा अभी भी नहीं मिल सका है। एक ही परिवार के दो बच्चों के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया।

बहेड़ी के नारायणनगला में इश्हाक के दो पुत्र 15 वर्षीय आसिफ व 13 वर्षीय कासिम सुबह जानवरों के लिए किच्छा नदी पुल के पास चारा लेने गये थे। चारा लेकर घर लौटते वक्त नदी पार करते वक्त बड़े भाई को गहरे पानी में डूबते देख छोटे भाई ने बचाने की कोशिश की पर दोनों ही पानी में डूब गये।
साथ आये गांव के एक अन्य लड़के ने दौड़कर उनके घर पर डूबने की सूचना दी। सूचना पर परिजन व गांव वाले नदी की ओर दौड़ पड़े। गांव वाले व परिवार के लोग नदी में जाल डालकर डूबे किशोरों की तलाश कर रहे हैं जिसमें एक बच्चे का शव मिल गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications