यूपी: पूरे प्रदेश में 22 जिला न्यायधीशों का हुआ ट्रांसफर, देखें किसे, कहां मिलेगी नियुक्ति

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। सोमवार को जारी की गई ट्रांसफर सूची में 22 जिलों के जिला जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुक्रम में सभी ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को तत्काल अपना पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। ट्रांसफर सूची में लखनऊ, सहारनपुर, कासगंज, अलीगढ, बस्ती, चंदौली, गाजियाबाद सोनभद्र बरेली आदि के जिला न्यायधीश शामिल है।

यूपी: पूरे प्रदेश में 22 जिला न्यायधीशों का हुआ ट्रांसफर, देखें किसे, कहां मिलेगी नियुक्ति

किसका कहां हुआ है ट्रांसफर

1 - राजीव कुमार (तृतीय) को सीतापुर से फिरोजाबाद का जिला जज बनाया गया।

2 - अशोक कुमार सिंह(तृतीय) को अंबेडकर नगर से मथुरा जिला जज बनाया गया।

3 - कासगंज के जिला जज राजीव कुमार शर्मा को सहारनपुर का न्यायधीश बनाया गया।

4 - मिर्जापुर के जिला जज नवीन श्रीवास्तव को अलीगढ़ का जिला जज बनाया गया ।

5 - प्रेम कुमार सिंह को अलीगढ़ से गौतमबुद्ध नगर जिला जज बनाया गया।

6 - गिरिजेश कुमार पांडेय को गाजियाबाद से फैजाबाद का जिला जज बनाया गया है।

यूपी: पूरे प्रदेश में 22 जिला न्यायधीशों का हुआ ट्रांसफर, देखें किसे, कहां मिलेगी नियुक्ति

7 - जयशील पाठक को बस्ती से वाराणसी जिला जज बनाया गया।

8 - डॉ. अजय कृष्ण विश्वास को संभल से बदायूं का जिला जज बनाया गया है।

9 - सहारनपुर के जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव (प्रथम) को जिला जज आगरा बनाया गया।

10 - गौरीशंकर गुप्ता को सिद्धार्थनगर से सीतापुर जिला जज बनाया गया।

11 - विशेष न्यायाधीश अयोध्या प्रकरण लखनऊ सुरेंद्र कुमार यादव को जिला जज लखनऊ बनाया गया।

12 - गोविंद बल्लभ शर्मा को फिरोजाबाद से गोरखपुर जिला जज बनाया गया।

13 - विनोद कुमार श्रीवास्तव (चतुर्थ) को गोरखपुर से कानपुर नगर का जिला जज बनाया गया है।

यूपी: पूरे प्रदेश में 22 जिला न्यायधीशों का हुआ ट्रांसफर, देखें किसे, कहां मिलेगी नियुक्ति

14 - हाईकोर्ट के महानिबंधक दिनेश कुमार शर्मा (तृतीय) को जिला जज गाजियाबाद का जिला जज बनाया गया है।

15 - राजीव गोयल को औरैया से बस्ती जिला जज बनाया गया।

16 - रमेश तिवारी को जिला जज बिजनौर के पद से कामर्शियल कोर्ट लखनऊ भेजा गया है ।

17 - अलका श्रीवास्तव को सदस्य प्रशासनिक अधिकरण (द्वितीय व तृतीय) लखनऊ से जिला जज शामली का जिला जज बनाया गया है।

18 - ओम प्रकाश त्रिपाठी को सोनभद्र से जौनपुर का जिला जज बनाया गया है।

19 - अजय त्यागी को जौनपुर से बरेली का जिला जज बनाया गया है।

20 - दिलीप कुमार यादव को चंदौली से इटावा जिला जज बनाया गया।

21 - सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी को फैजाबाद से ओएसडी (विजिलेंस) हाईकोर्ट का जिला जज बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+