उत्तर प्रदेश में पारदर्शी भर्ती से खुश युवा, सीएम योगी का कहा शुक्रिया
उत्तर प्रदेश में जिस तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती हो रही है उससे युवा योगी सरकार से काफी खुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में समीक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती हुए विकास सिंह ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि मेरा समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। मैं निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
वहीं अवर अभियंता के पद पर चयनित मुकुल शर्मा ने मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरा अवर अभियंता के पद पर चयन हुआ है, मैं निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित केतांजल नारायण ने कहा कि मेरा चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। मैं निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करता हूं।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में विभिन्न विभागों में करीब 1800 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पहले दिन से यह पहला संकल्प है कि नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी ईमानदारी से हो। हमारी नीति स्पष्ट है कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है, इसको लेकर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। हम तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया हो सके।












Click it and Unblock the Notifications