Video: इटावा में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने उड़ाए बाइक के परखच्चे, लोगो की लापरवाही से हो सकता था बड़ा हादसा

इटावा, अगस्त 29। रेलवे क्रॉसिंग पर तमाम तरह के इंतजामों के बाद भी हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि हर बार गलती प्रशासन या फिर रेलवे की नहीं होती। कभी-कभी लोगों की गलती की वजह से भी हादसे होते हैं और लोग उसमें अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसा ही एक रूह कंपा देने वाला हादसा यूपी के इटावा से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे आते-आते बच गया। हालांकि इस दौरान उसकी बाइक ट्रेन के नीचे आ गई, जिसके परखच्चे उड़ गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

26 अगस्त की है घटना

26 अगस्त की है घटना

पूरा मामला इटावा शहर के रामनगर रेलवे फाटक का है, जहां 26 अगस्त को हटिया से आनंद विहार जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की चपेट में एक बाइकसवार आते-आते बच गया। हालांकि इसमें गलती बाइकसवार की ही थी। जानकारी यह है कि पुलिस ने उस बाइकसवार पर केस दर्ज कर लिया है।

कैसे हुआ हादसा?

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि यह हादसा रेलवे जंक्शन से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रॉसिंग पर फाटक नीचे होने के बाद भी लोग अपने-अपने वाहन को लेकर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दूसरी पटरी पर आ गई। इस दौरान लोगों ने ट्रेन को आते हुए देख लिया और फिर सब पीछे हटने लगे। इस दौरान एक बाइक सवार की बाइक पटरी पर फंस गई और फिर उसे मजबूरन बाइक छोड़कर वहां से भागना पड़ा। स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस फिर उस बाइक पर से रफ्तार में गुजर गई।

110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरी थी ट्रेन

110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरी थी ट्रेन

आपको बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही थी। 26 अगस्त को रामनगर रेलवे फाटक पर सुबह 11 बजे के करीब यह हादसा हुआ। वहीं जब ट्रेन ने बाइक को रौंदा तो ट्रेन की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की थी। इस दौरान बाइकवाले ने बाइक को छोड़कर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन वो अपनी बाइक नहीं बचा सका। इस युवक की पहचान हो गई है और पुलिस ने इसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है और कभी भी इसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+