यूपी की योगी सरकार का पहला दिन और 10 बड़े कदम
बैठक में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। सीएम योगी ने सभी अधिकारियों से 15 दिनों के अंदर संपत्ति और इनकम टैक्स का ब्यौरा मांगा है।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के बाद ही कामकाज में तेजी दिखाई है। सीएम योगी ने सोमवार सुबह शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों से मीटिंग की उसके बाद दोपहर में प्रदेश के सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक की। पढ़िए योगी सरकार के पहले दिन के कामकाज का पूरा ब्यौरा...

1. सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में राज्य के डीजीपी जावीद अहमद के साथ मीटिंग की। मीटिंग में उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 15 दिनों के अंदर ब्लूप्रिंट देने को कहा। इसके साथ ही इलाहाबाद में हुई बीएसपी नेता की हत्या के मामले में तत्काल एक्शन लेने को कहा। READ ALSO: CM बनते ही एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी
2. डीजीपी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने गृह सचिव देबाशीष पंडा और चीफ सेक्रेटरी राहुल भटनागर भी मीटिंग की। प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवनीत सहगल भी सुबह वीवीआईपी गेस्ट हाउस में सीएम योगी से मिलने पहुंचे।

3. इलाहाबाद में दो बूचड़खाने रविवार रात बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि ये बूचड़खाने अवैध थे। योगी आदित्यनाथ पहले भी बूचड़खाने बंद करने की बात कहते रहे हैं। हालांकि कारोबारियों का मानना है कि इससे राजस्व का नुकसान तो होगा ही हजारों परिवारों की रोजी भी छिनेगी।

4. योगी आदित्यनाथ ने सोमवार दोपहर प्रदेश के सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। सीएम योगी ने सभी अधिकारियों से 15 दिनों के अंदर संपत्ति और इनकम टैक्स का ब्यौरा मांगा है।

5. मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से बैठक में बीजेपी का संकल्प पत्र ध्यान से पढ़ने और उसे लागू करने की हिदायत दी है। योगी ने अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं। READ ALSO: ...तो 7 महीने पहले ही शुरू हो गई थी योगी को यूपी में CM बनाने की तैयारी
6. सीएम योगी ने मंत्रियों को बिना वजह की बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है साथ ही मीडिया से संपर्क न करने को भी कहा गया है। सरकार के कामकाज की जानकारी देने के लिए श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को नियुक्त किया गया है।

7. सीएम योगी यूपी के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 5 कालिदास मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट हो गए। इसके पहले गोरखपुर से आए सात पंडितों ने घर के शुद्धिकरण के लिए पूजा की।
8. डीजीपी से मुलाकात में सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने को प्राथमिकता बताया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस बात को कह चुके हैं कि राज्य में पुलिस को सक्रिय किया जाएगा और कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।

9. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोमवार को बताया कि जल्द ही कैबिनेट की मीटिंग होगी जिसमें बीजेपी के संकल्प पत्र के मुख्य मुद्दों पर चर्चा होगी और उन्हें लागू किया जाएगा। इनमें किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा बेहद अहम है।
10. योगी सरकार आने के बाद बूचड़खानों पर भी बंदी की तलवार लटक रही है। योगी के शपथ ग्रहण के बाद अवैध बूचड़खाने बंद होने की खबरें रविवार को मेरठ से भी आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications