Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahakumbh 2025 में आस्था का सैलाब, मंगलवार को 1.26 करोड़ भक्तों का पवित्र स्नान, कुल आंकड़ा पहुंचा 55.56 करोड़

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। 18 फरवरी को एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ा, जब 1.26 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। अब तक कुल 55.56 करोड़ भक्त गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

प्रयागराज में सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ संगम तट की ओर उमड़ती हुई नजर आती हैं। गंगा के तट पर हर-हर गंगे के जयकारों की गूंज और श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नंगे पांव श्रद्धालु लंबी दूरी तय कर संगम तट पहुंचे और स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Mahakumbh 2025

प्रशासन के अनुसार सुबह से लेकर दोपहर तक संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो दिनभर बढ़ती गई। स्नान के साथ-साथ संत महात्माओं के प्रवचनों, भजन-कीर्तन और साधु-संतों की मौजूदगी ने इस पावन अवसर को और भी खास बना दिया।

Mahakumbh 2025:18 से 12 फरवरी तक कितने भक्तों ने किया स्नान

18 फरवरी मंगलवार को जहां 1.26 करोड़ लोगों ने किया स्नान। वहीं इससे पहले 17 फरवरी को 1.35 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। ऐसे ही 15 फरवरी को 1.36 करोड़, 14 फरवरी को 96.98 लाख, 13 फरवरी को 85.46 लाख और 12 फरवरी माघी पूर्णिमा के मौके पर 2.04 करोड़ भक्तों ने पवित्र स्नान किया।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: 'यह 'मृत्यु कुंभ' है, मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं', योगी सरकार पर Mamata Banerjee का बड़ा हमला

अब तक Mahakumbh 2025 में 55 करोड़ श्रद्धालुओं का स्नान

महाकुंभ में अब तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या मंगलवार को 55 करोड़ को पार कर गई। यूपी सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक कुल संख्या 55.56 करोड़ पहुंच गई है। जो कि 13 जनवरी से 18 फरवरी की शाम छह बजे तक का आंकड़ा है।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: संगम के पानी में मिला ये खतरनाक बैक्टीरिया, CPCB रिपोर्ट में हुए चौंकने वाले खुलासे

Mahakumbh 2025: व्यवस्थाएं और सुरक्षा चाक-चौबंद

महाकुंभ के दौरान इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कुंभ क्षेत्र में लाखों लोगों की मौजूदगी को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत बनाया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, वहीं स्नान घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+