सोनभद्र की किशोरी से चंदौली के नौगढ़ में हैवानियत, बेहोश होने पर छोड़े दरिंदे, मंदिर में आई थी दर्शन करने

Sonbhadra Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चंदौली जनपद में अपने दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आई सोनभद्र की युवती के साथ तीन युवकों द्वारा दरिंदगी की गई।

दरिंदों ने उसके बॉयफ्रेंड को जंगल में पेड़ से बांध दिया था। पेड़ से बांधकर उसके सामने ही दरिंदों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। दरिंदगी के दौरान जब किशोरी बेहोश हो गई तो वह लोग उसे जंगल में इस हालत में छोड़कर फरार हो गए।

three-youths-brutally-bad-work-a-teenager-from-sonbhadra-in-naugarh-chandauli

होश में आने के बाद युवती पेड़ में बंधे अपने बॉयफ्रेंड को छुड़ाई और उसके बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद इस मामले में उसने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी के बाद परिजनों ने नौगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में फरार तीसरे अभियुक्त की भी तलाश चल रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्कूल से चली गई थी मंदिर में दर्शन करने
बताया जा रहा है कि सोनभद्र जनपद के मधुपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा गुरुवार को स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। स्कूल जाने के दौरान वह अपने गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर चंदौली जनपद के नौगढ़ में स्थित गहिला बाबा मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी।

आरोप है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी जंगल में जयमोहनी गांव के रहने वाले सुनील, शिवम और अभिषेक नामक तीन युवकों ने किशोरी और उसके बॉयफ्रेंड को रोक लिया।

रोकने के बाद तीनों युवकों ने युवती के बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांध दिया। बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांध देने के बाद तीनों युवकों ने किशोरी के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी के बेहोश हो जाने पर लोग उसे छोड़कर भाग निकले। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+