महंगी पड़ी हाईटेंशन तार चोरी की कोशिश, मौके पर ही कोयला बन गए, देखिए तस्वीरें
3 अज्ञात चोर हाईटेंशन लाइन की लाखों कीमती तार चोरी करने के लिए पहुंचे थे। चोरी करने के लिए कटर से तार काटा तो उन्हें हाई वोल्टेज करेंट ने पकड़ लिया। जिससे तीनों चोरों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुरादाबाद। बिजली के हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने पहुंचे तीन चोरों की करेंट लगने से झुलसकर मौत हो गई। कहते हैं जैसी करनी वैसी भरनी, मौत भी ऐसी ही खतरनाक हुई जैसा इनका इरादा था। हाईटेंशन तार चोरी की इनकी ये कोशिश इतनी भारी पड़ी कि ये मौके पर ही कोयला बन गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना रजबपुर थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव की है, जहां बीती रात तीन अज्ञात चोर हाईटेंशन लाइन की लाखों कीमती तार चोरी करने के लिए पहुंचे थे। तार चोरी करने के लिए कटर से तार काटा तो उन्हें बिजली के तार में आ रहे हाई वोल्टेज करेंट ने पकड़ लिया। जिससे तीनों चोरों की मौके पर ही मौत हो गई।



ग्रामीण जब सुबह अपने खेतों की तरफ गए तो धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। नजदीक जाने पर देखा की तीन लोग बुरी तरह से जले हुए हैं। वहां आसपास पड़े कूड़े में और उपलों में भी आग लगी हुई थी। उन्होंने देखा कि हाई टेंशन तार टूटे पड़े है। सूचना गांववालों को मिली तो मौके पर गांववालों का तांता लग गया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई वैधानिक कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications