तालाब में डूबकर गांव के तीन छात्रों की मौत, गांव में सन्नाटा

देखते-देखते तीनों गांव के एक तालाब पर चले गए और उसमें नहाने लगे। बच्चों के वापस ना आने पर परिजन घबराए और उन्होंने अपने-अपने बच्चों को खोजना शुरू कर दिया।

हरदोई। हरदोई में तीन बच्चों के डूबने की खबर सामने आ रही है। मामला जिले के एक गांव का है जहां तीन घरों में एक साथ मातम छा गया। खबर मिली की उन घरों के बच्चे खेलते-खेलते एक तालाब पर नहाने के लिए जा पहुंचे और उसमें डूबकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Three Students drown and died

मामला हरदोई के टडियांवा थाना क्षेत्र के गौरा डांडा गांव का है। जहां जगतपाल का बेटा अमन (8) दिन में स्कूल से आने के बाद उसने खाना खाया और गांव के ही अन्य दो बच्चों आजम (9) और अंशु (12) को साथ बुलाकर घर के बाहर बैठ लूडो खेलने लगा। देखते-देखते तीनों गांव के एक तालाब पर चले गए और उसमें नहाने लगे। बच्चों के वापस ना आने पर परिजन घबराए और उन्होंने अपने-अपने बच्चों को खोजना शुरू कर दिया।

Three Students drown and died

इसके बाद मृतक आजम का चाचा शमशुद्दीन वहां अपनी बाइक धोने पहुंचा तो बच्चों के कपड़े देख चौंक गया और इधर-उधर अपनी नजर घुमाकर बच्चों को देखा मगर वे नहीं दिखे। इस बाबत वो तत्काल घर पहुंचा और बच्चों के विषय में बात की। जिस पर परिजनों ने दोपहर से बच्चों के गायब होने की बात बताई। इस पर चाचा ने बच्चों के कपड़े तालाब के पास मिलने की बात परिजनों को बताई। आनन-फानन में सब तालाब पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। तब तीनों बच्चों के शव पानी में ही पाए गए। जिसके बाद सभी की आंखों में आंसू भर आए और पूरे गांव में मातम छा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+