मामूली विवाद में दबगों ने मारी तीन लोगों को गोली, हालत गंभीर

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मामूली से विवाद पर गांव के दबंगों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। गोली बारी में 2 लड़कियों समेत एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। विवाद की वजह रुपयों का पुराना लेनदेन बताया जा रहा है। फिलहाल तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।

three people were injured in firing in Shahjahanpur

जानकारी के मुताबिक, घटना थाना निगोही क्षेत्र के चक गांव की है। जंहा के दबंग सत्यम बंसी और जयकरण का अपने पड़ोस के रहने वाली रामबेटी से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते दबंग सत्यम शराब पी कर आया और उसने रामबेटी के परिवार को गालियां दी। जब परिवार ने गाली देने का विरोध किया तो सत्यम बंसी और जयकरण ने तमंचे और कट्टों से परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

three people were injured in firing in Shahjahanpur

अचानक हुई इस गोलीबारी में 22 साल की राम बेटी, 7 साल की चंद्रावती और 14 साल का अमित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 7 साल की चंद्रावती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौकें से फरार हो गए। फिलहाल तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- फर्रुखाबाद: तीन साल की बच्ची के साथ टॉफी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म

ईएमओ डाक्टर राहुल यादव ने बताया कि तीन लोग गोली लगी हालत मे अस्पताल लाए गए हैं। तीनो को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। हालत तीनो की गंभीर है। वही सीओ सदर बलदेव सिंह खनेङा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलास कर रही है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ विवि विवाद: कोर्ट में पेशी होने से पहले सक्रिय हुई यूपी पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+