Dog पर आया 'दिल' तो मालिक का कर लिया अपहरण, फिरौती में मांगा वही कुत्ता

ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन युवकों ने कुत्ते के लिए उसके मालिक का अपहरण कर लिया।

dog

ग्रेटर नोएडा में तीन युवकों ने एक विदेशी कुत्ते का अपहरण करने की कोशिश की, जब वो इसमें नाकाम हुए तो उन्होंने कुत्ते के मालिक को ही उठा लिया। इसके बाद वो फिरौती में उसी कुत्ते को मांगने लगे, हालांकि बाद में उन्होंने युवक को एक ढाबे पर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मुख्य अपराधी अभी फरार हैं।

किस नस्ल का था कुत्ता?

किस नस्ल का था कुत्ता?

दरअसल ग्रेटर नोएडा की यूनिटेक होरिजन सोसाइटी में शुभम प्रताप रहते हैं। करीब छह महीने पहले उन्होंने डोगो अर्जेंटीना नस्ल का कुत्ता खरीदा, जो करीब डेढ़ लाख का था। उनके साथ उनके मामा का लड़का राहुल भी रहता है, जो कुत्तों की देखभाल में मदद करता था। उनके घर पर ही पुनीत नाम का युवक किराए पर रहता है, उसके तीन जानने वाले बुधवार को अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा आए। इसके बाद वो कुत्ते को ले जाने की जिद पर अड़ गए।

राहुल का किया अपहरण

राहुल का किया अपहरण

शुभम के मुताबिक तीन युवकों को उनका कुत्ता पसंद आ गया था, ऐसे में वो उसे ले जाने की मांग पर अड़ गए। उनका भाई लगातार तीनों को मना करता रहा, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद उन्होंने उनके भाई राहुल का ही अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। बाद में आरोपियों ने फोन करके फिरौती में कुत्ते की मांग की और ऐसा नहीं करने पर उनके भाई को जान से मारने की बात कही।

छोड़ते वक्त कपड़े उतारे

छोड़ते वक्त कपड़े उतारे

मामले की गंभीरता को देखते हुए शुभम ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और उनको पूरी बात बताई। कुछ ही देर में पुलिस ने भी आरोपियों की डिटेल निकाली और उनसे फोन पर बात कर राहुल को छोड़ने को कहा। पुलिस टीम उन पर कार्रवाई करती इससे पहले वो राहुल को अलीगढ़ के एक ढाबे पर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने उसके सारे कपड़े भी उतार दिए थे। मामले में विशाल, ललित और मोंटी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने पुनीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, क्योंकि तीनों आरोपी उसी के जानने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+