नौटंकी देखकर लौटते समय रास्ते में हुई तीन जवान मौतों पर बहा आंसुओं का सैलाब
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक घायल ने कानपुर इलाज के लिए जाते समय दम तोड़ दिया। टैंकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सभी मृतक एक ही गांव के हैं, जो गांव के बाहर हो रही नौटंकी देखकर बाइक से वापस जा रहे थे।

रात में 2 बजे लौट रहे थे घर
कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बाला जी मंदिर के पास रात में नौटंकी चल रही थी। नौटंकी लखनऊ इटावा स्टेट हाईवे के किनारे एक छोटे से मैदान में चल रही थी। यहां रात में सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। नौटंकी का लुत्फ आयोजन स्थल से सटे गांव घासीपुर्वा गांव के अवधेश, सुभाष और अरविंद भी ले रहे थे। रात करीब 2 बजे तीनों दोस्त नौटंकी देखकर वापस जाने लगे।

धक्का मारकर टैंकर चालक हुआ फरार
तीनों बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिये निकले ही थे कि तेज रफ्तार टैंकर बाइक को टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। हादसे में अवधेश और सुभाष की मौके पर ही मौत हो गयी। घायल अरविंद ने कानपुर जाते वक्त रास्ते मे दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में मातम सा माहौल है। हर कोई तीन जवान मौतों पर गमगीन नजर आ रहा है।

बिना परमिशन हो रही थी नौटंकी
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद इस कार्यक्रम की अनुमति होना बहुत जरूरी था लेकिन जिला प्रशासन ने ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। यह भी हादसे की वजह बनी। आखिर जिन तीन युवकों की मौत हुई है, वह यह नौटंकी देखने आए थे लेकिन वह अपने घर वापस नहीं जा सके और मौत के आगोश में चले गए। हादसे के बाद से इस बारे में जिला प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications