बाइक से जा रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, मां-बेटी समेत 3 की दर्दनाक मौत

इलाहाबाद। इलाहाबाद के फूलपुर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तीन शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा दिए, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Three killed in road accident in Allahabad

थाना उतरांव के आरा कला गांव निवासी महेंद्र यादव की पत्नी मेनिका यादव 38 वर्ष अपनी चार वर्षीय पुत्री अर्पिता के साथ फूलपुर के हरभानपुर गांव में अपने मायके गई थी। शुक्रवार को उसे बुलाने के लिए देवर राजकुमार और ननद शैलजा 18 पहुंची। शाम करीब साढ़े छह बजे राजकुमार अपनी बाइक पर मेनिका, अर्पिता और शैलजा को बिठाकर वापस गांव के लिए निकला। करीब सात बजे जैसे ही वह उग्रसेनपुर गांव के करीब पहुंचा, तभी सामने से गैस सिलेंडर से लदी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। आमने-सामने की टक्कर में राजकुमार छिटककर दूर जा गिरा, जबकि पीछे बैठीं मेनिका, अर्पिता और शैलजा अगले पहिए की चपेट में आ गईं।

दुर्घटना में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राजकुमार को सिर एवं पांव में चोट आई। वहां मौजूद लोग भाग कर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वह दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं, दुर्घटना होने से करीब तीन घंटे तक पूरा रास्ता बाधित रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया, उसके बाद यातायात शुरू हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+