UP Board Result 2023 की ये मार्कशीट हो रही है टॉपर्स से भी ज्यादा वायरल, जानिए क्यों
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो चुका है। परीक्षार्थी को लंबे इंतजार के बाद उसका रिजल्ट मिल गया है। इस बीच एक रिजल्ट की खासे चर्चा हो रही है।

UP Board Result 2023: लंबे इंतजार के बाद यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। हाईस्कूल में 89.78 फीसदी और इंटरमीडिएट में 75.52 फ़ीसदी बच्चे पास हुए है। इस बीच एक मार्कशीट टॉपर से भी ज्यादा वायरल हो रहा है।
यह मार्कशीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे ट्विटर पर साझा किया गया है। इस मार्कशीट की टॉपर से अधिक चर्चा है। इसको देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हुआ ये कि एक शख्स का मार्कशीट ट्विटर पर साझा कर उसके परफॉर्मेंस के बारे में बताया गया है।
एक छात्र को छह विषय में प्रैक्टिकल में खूब मार्क्स मिले हैं, लेकिन थ्योरी में जीरो बाय जीरो मिला है। हिंदी, इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस और मैथ में 30 नंबर प्रैक्टिकल के मिले हैं। वहीं ड्रॉविंग में 29 मार्क्स मिले हैं। लेकिन थ्योरी में सभी सब्जेक्ट्स में जीरो मार्क्स मिले हैं।
Recommended Video

छात्र किसी भी सब्जेक्ट्स के पेपर दिए ही नहीं। जिससे वे सभी पेपर में फेल हो गए। ट्विटर यूजर नीरज शुक्ला ने छात्र का मार्कशीट शेयर करते हुए लिखा कि ये होता है विश्वास। छात्र को अनुपस्थिति के चलते सभी विषय में फेल कर दिया गया। जिसके बाद यह मार्कशीट काफी चर्चा में आ गया है।
वहीं, 10वीं में 93.34 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। वहीं, 86.64 फीसदी छात्र पास हुए। इसी तरह इंटरमीडिएट पर नजर डालें तो 83 फीसदी छात्राएं और 69.34 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में सीतापुर की प्रयांशी सोनी ने टॉप किया है। प्रयांशी ने 600 में 590 अंक प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में महोबा जिले के शुभ छाबड़ा ने टॉप किया है।
यह भी पढ़ें- UP Board 10th, 12th Result 2023: मोबाइल पर ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट, ये है तरीका












Click it and Unblock the Notifications