UP Board 10th, 12th Result 2023: मोबाइल पर ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट, ये है तरीका
UP Board 10th 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12वीं का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। मोबाइल पर परिणाम देखने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं।

यूपी बोर्ड ने आज लाखों छात्र-छात्राओं के इंतजार को खत्म करते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 10वीं में जहां कुल 89.78 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी वहीं 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी हैं। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं का दबदबा रहा। आइए अब हम आपको बताते हैं कि मोबाइल पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों कैसे देख सकेंगे।
मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे ऑनलाइन रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट - upresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (बारहवीं कक्षा) परीक्षा या यूपी बोर्ड हाई स्कूल (दसवीं कक्षा) परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें
एक नया पेज खुलेगा, अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर दर्ज करें
आपका यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।
एसएमएस के जरिए यूपी बोर्ड की 10वीं का परिणाम (UP Board Result Offline)
चरण 1: अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
चरण 2: एक नया एसएमएस बनाएं।
स्टेप 3: UP10रोल नंबर टाइप करें चरण
4: 56263 पर एसएमएस भेजें स्टेप
5: यूपी बोर्ड आपको उसी मोबाइल फोन पर रिजल्ट भेजेगा।
SMS के जरिए के यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम की ऐसे करें जांच
UP Board 12th Result via SMS
चरण 1: अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
चरण 2: एक नया एसएमएस बनाएं।
स्टेप 3: UP12रोल नंबर टाइप करें
चरण 4: 56263 पर एसएमएस भेजें
स्टेप 5: यूपी बोर्ड आपको उसी मोबाइल फोन पर रिजल्ट भेजेगा।












Click it and Unblock the Notifications