महिलाओं ने चोरी के आरोपी को दी कैसी सजा, देखिए वीडियो

पति का इलाज करा रही एक महिला का बैग छीनने वाला आरोपी पकड़ा गया जिसकी जमकर पिटाई की गई। पीड़ित महिला ने उस पर चप्पल बरसाए।

बहराइच। जिला अस्पताल में बुधवार को अपने पति का इलाज कराने आयी महिला से एक युवक रुपये छीनकर भागने लगा। जिस पर महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगो से युवक को धर दबोचा, लेकिन उसके साथ मौजूद दूसरा युवक पैसे लेकर चंपत हो गया। इलाज के पैसे छीन जाने से नाराज महिला ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।

महिलाओं ने चोरी के आरोपी को दी कैसी सजा, देखिए वीडियो

आप वीडियो में खुद देख सकते है कि किस तरह से लोगों ने पैसे छीनकर भाग रहे युवक को पकड़ कर पेड़ से बाँध रखा है। वहीं दूसरी और रुपये चले जाने से नाराज पीड़ित महिला युवक की जमकर चप्पल से पिटाई कर रही है।

दरअसल महसी की रहने वाली पुष्पा के पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वो उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में साथ रहती। आज दोपहर जब वो वार्ड से कुछ काम से बाहर जा रही थी तभी एक उचक्का उससे पर्श छीनकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसने वो पर्स अपने एक साथी की तरफ फेंक दिया जिसे लेकर वो भाग गया। लेकिन छीनने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ से बाँध दिया जिसके बाद महिला ने चप्पल से उसकी जमकर पिटाई की। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचक्के को लोगों से मुक्त कराकर उसे अपने साथ कोतवाली नगर ले गयी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+