गाड़ी पलटने से इन माफिया की हो चुकी मौत, बाल-बाल बचा अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी-इरफान सोलंकी को भी था यही डर
विकास दुबे और फिरोज खान की मौत के बाद माफिया में यह डर बैठ गया कि कहीं उसकी गाड़ी न पलट जाए। इससे पहले मुख्तार अंसारी और इरफान सोलंकी को भी यह डर सताया था।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में माफिया को एक चिंता बड़ी सताए रहती है कि 'गाड़ी पलट भी सकती है'। हाल ही में माफिया से नेता बने अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया। यूपी पुलिस उसे सड़क मार्ग से प्रयागराज लाई थी। इस पूरे रास्ते में अतीक अहमद को बस यही डर सता रहा था कि उसकी गाड़ी पलट सकती है। अतीक अहमद ने खुद कहा कि हमें यूपी पुलिस का प्लान पता है, ये हमें हत्या करना चाहती है। दरअसल माफिया में ये डर कानपुर के बिकरू कांड यानी विकास दुबे की हत्या के बाद से चेहरे पर बैठ गया है। 2020 में ही यूपी पुलिस की गाड़ी पलटने से विकास दुबे और फिरोज खान की मौत हो गई। गुजरात से यूपी आने के रास्ते में माफिया अतीक अहमद भी बाल-बाल बचा। उसकी भी गाड़ी पलटने से बच गई। इससे पहले मुख्तार अंसारी और इरफान सोलंकी को भी यह डर सताया था।
ऐसे हुई विकास दुबे की मौत
कु्ख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की मौत के बाद माफिया में खौफ ज्यादा बढ़ गई। यूपी पुलिस विकास दुबे को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर कानपुर ला रही थी। इस दौरान एसटीएफ के काफिले की गाड़ी पलट गई थी। विकास दुबे ने एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की थी। मुठभेड़ में गोली लगने से विकास दुबे की मौत हो गई। माफिया को इस तरह मौत के घाट उतारने पर गैगस्टर्स में खौफ काफी बढ़ गई थी।
गाड़ी पलटने से फिरोज खान की मौत
वहीं, इसके कुछ महीने बाद महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश लाए जा रहे गैंगस्टर फिरोज खान की भी गाड़ी पलटने से मौत हो गई थी। यूपी पुलिस फिरोज खान को महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश ला रही थी। इस दौरान मध्य प्रदेश में उसकी गाड़ी पलट गई थी। जिससे गैंगस्टर की मौत हो गई। वहीं, तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। यूपी पुलिस फिरोज खान को गिरफ्तार कर मुंबई से लौट रही थी।
गाय से टकराई अतीक अहमद की गाड़ी
Recommended Video

यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर गुजरात से उत्तर प्रदेश ला रही थी। इसी बीच मध्य प्रदेश में अतीक की गाड़ी से एक गाय टकरा गई। गाड़ी पलटने से बाल-बाल बची। नहीं तो विकास दुबे और फिरोज खान के साथ अतीक अहमद का भी नाम इस लिस्ट में जुड़ जाता। सड़क मार्ग से लाए जाने के दौरान अतीक अहमद की सांसे थम सी गई थी।
मुख्तार अंसारी और इरफान सोलंकी को भी सताया था डर
कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जब पंजाब की जेल से यूपी लाया जा रहा था। तब उसे भी काफी डर सताया था कि कहीं उसकी भी गाड़ी पलट न जाए। मुख्तार की पत्नी कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि मेरे पति को ला रही UP पुलिस की गाड़ी पलट सकती है। वहीं, सपा विधायक इरफान सोलंकी को गिरफ्तारी से पहले पुलिस उन्हें पकड़ने गई, तो वह गाड़ी पलटने के डर से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- Atique Ahmed Convicted: योगीराज में खत्म हुआ अतीक का आतंक












Click it and Unblock the Notifications