यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के भाई की दुकान पर चोरों का धावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के रिश्तेदार के घर में चोरी की सूचना के बाद से ही लखनऊ पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं। हलांकि अब पुलिस चोरो को पकड़ने की फिराक में जुट गई है। मामला चौक थाना क्षेत्र के यहियागंज का है जहां डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के चचेरे भाई की दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया।

Theft in shop of brother of DY CM Dinesh Sharma in Lucknow

दुकान के मालिक कैलाश नाथ शर्मा सूबे के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के चचेरे भाई हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात लाइट न आने के कारण वह दुकान बंद कर ऊपर चले गए तभी चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उनकी दुकान पर धावा बोल दिया और दुकान में रखी नकदी पर हाथ साफ कर मौके से भाग निकले।

Theft in shop of brother of DY CM Dinesh Sharma in Lucknow

सुबह जब वह दुकान खोलने आये तभी कैलाश नाथ शर्मा को इस घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। डिप्टी सीएम के भाई की दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है । साथ ही मौके पर आई फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+