The Kerala Story यूपी में टैक्स फ्री, पश्चिम बंगाल में बैन पर क्या बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के यूपी में टैक्स फ्री किए जाने और पश्चिम बंगाल में बैन किए जाने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जानें क्या कहा उन्होंने..?

UP Deputy CM Brijesh Pathak

The Kerala Story फिल्म 5 मई को तमाम विवादों के बीच सिनेमा घरों में रिलीज हो गई और ताबड़ोड़ कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म 'द केरल स्टोरी' को मध्य प्रदेश के बाद यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा। फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए हैं।

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को यूपी में टैक्स फ्री करने के ऐलान के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। डिप्टी सीएम ने कहा, 'प्रदेश सरकार पहले ही कह चुकी है कि 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री करेंगे और मुझे इस बात की प्रसन्नता है।'

उन्होंने कहा कि 'प्रदेश के लोग इस फिल्म को देखें और समझें कि किस ढंग से हमारी बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है। ये बहुत अच्छा निर्णय है।' वहीं, 'द केरल स्टोरी' फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन किए जाने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बंगाल में जो हो रहा है वो तुष्टिकरण के तहत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस फिल्म पर प्रतिबंध को स्वीकार नहीं करेंगे। आपको बता दें कि 'द केरल स्टोरी' को मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए है।

ऐसा बताया जा रहा है कि यूपी नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ 'द केरल स्टोरी' देखेंगे। बता दें कि रिलीज के बाद से ही 'द केरल स्टोरी' फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है।

टैक्स फ्री की मांग के बीच 'द केरल स्टोरी' फिल्म को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है। वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही विवादों में घिर गई थी और रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर कुछ राज्यों में दुष्प्रचार भी जारी है।

इस सबके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदा शर्मा की 'दे केरल स्टोरी' फिल्म साल 2023 में तगड़ी ओपनिंग करने वाली पांच फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। वहीं, इसने अब एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

फिल्म 'द केरल स्टोरी' तमाम आलोचना और विवादों के बावजूद रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। द केरल स्टोरी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के तीसरे दिन ये फिल्म करीब 35.25 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 8.03 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को 11.22 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। यह फिल्म दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। दर्शकों के रिएक्शन देखकर लगता है कि फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+