UP के इन उपभोक्ताओं को सरकार दे रही फ्री बिजली, आपको केवल इस कारण नहीं मिल रहा Free बिजली योजना का लाभ

Free Electricity Scheme UP: प्रदेश सरकार द्वारा निजी नलकूप कनेक्शन धारकों को राहत देते हुए लाखों किसानों की बिजली बिल को पिछले साल अप्रैल महीने में फ्री करने के लिए ऐलान किया गया था। सरकार द्वारा निजी नलकूप कनेक्शन धारकों की बिजली फ्री कर दी गई है।

बावजूद इसके बहुत उपभोक्ता ऐसे हैं जिनको अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके पीछे दो कारण सामने आ रहे हैं। जिसमें पहला कारण है कि कुछ लोगों को इस योजना की जानकारी नहीं है इसके अलावा दूसरा कारण यह भी है कि लोग अपना पुराना बिल जमा नहीं किये हैं।

UP-free-electricity-scheme

दरअसल इस योजना का लाभ उन्हें उपभोक्ताओं को मिल रहा है जिनके द्वारा मार्च 2023 तक अपना अपने पुराने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया जा चुका है। जिनके द्वारा मार्च 2023 तक की बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है, उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा।

हालांकि सरकार द्वारा और बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किसानों को लगातार इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके काफी संख्या में किस अभी तक फ्री बिजली योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। किसानों को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए काफी समय दिया गया।

इसके अलावा किसानों को जागरूक करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा इसका खूब प्रचार प्रसार भी किया गया। बावजूद इसकी अभी तक अधिकतर निजी नलकूप बिजली कनेक्शन धारक किसान इसका रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं।

ऐसे में इसकी तिथि शासन स्तर पर अब पांचवीं बार पुनः बढ़ा दी गई है। नई अपडेट के अनुसार 31 जनवरी तक निजी नलकूप कनेक्शन धारक किसान मार्च 2023 तक बकाया बिजली बिल का भुगतान करने के बाद 'किसान फ्री बिजली स्कीम' का लाभ उठा सकते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि फ्री बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को मार्च 2023 तक बकाया बिल जमा करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद उनको इस योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+