योगी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने की कवायद शुरू, ये है पूरी प्लानिंग

लखनऊ, 29 जून: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने वाले हैं। पांच जुलाई को 100 दिन पूरे होने से पहले ही सीएम योगी के निर्देश पर पूरा अमला उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कवायद में जुट गया है। सरकारी स्तर पर इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप सरकार ने 100 दिन के एजेंडे का जो खाका खींचा था उसे अब जनता के बीच पहुंचाया जाए। सरकार ने जो टारगेट रखा था उसमें से अधिकांश पूरे कर लिए गए हैं। जो काम बाकी रह गए हैं उन्हें भी समय के भीतर ही हर हाल में पूरा करने का निर्देश योगी आदित्यनाथ ने दिया है। सरकार पांच जुलाई को अपने 100 दिन पूरे कर रही है।

चार जुलाई को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे सीएम योगी

चार जुलाई को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे सीएम योगी

यूपी में चुनाव के बाद सररकार बने हुए पांच जुलाई को 100 दिन पूरे हो जाएंगे। इससे पहले सरकार बनते ही सभी विभागों के लिए 100 दिन, 6 माह, 1 वर्ष, 2 वर्ष और 5 वर्ष की कार्ययोजना तय हुई थी। इसके तहत 100 दिनों के लक्ष्य को हर हाल में 30 जून तक पूरा कर लेना है। इसको लेकर मुख्य सचिव स्तर पर सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीएम योगी ने उपचुनाव में जीते हुए दो जिलों आजमगढ़ और रामपुर की लंबित परियोजनाओं को लेकर भी रिपोर्ट मांगी है। इन दोनों जिलों पर सरकार खासतौर से फोकस करेगी। चूंकि सरकार पांच जुलाई को अपने 100 दिन पूरे कर रही है इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ चार जुलाई को लखनऊ में अपने सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

मंडल प्रभारी मंत्रियों को सौंपी जाएगी कमान

मंडल प्रभारी मंत्रियों को सौंपी जाएगी कमान

सरकार ने अपनी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए चार जुलाई को जहां योगी लखनऊ में रहेंगे वहीं सभी मंत्रियों को अलग अलग जिलों की जिममेदारी दी जाएगी जहां वो अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। मंत्रियों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वो जिलों में सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके लिए जल्द ही सभी मंत्रियों की तैनाती अलग अलग जिलों में की जाएगी।

योगी ने अधिकारियों को दिए हैं दिशा निर्देश

योगी ने अधिकारियों को दिए हैं दिशा निर्देश

5 जुलाई को वर्तमान राज्य सरकार दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिन पूरे कर रही है। इस विशेष अवसर पर 04 जुलाई को राज्य स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। सभी मंत्री और जन प्रतिनिधि जनता के बीच होंगे। योगी ने सख्त निर्देश दिया है कि हमें अपने संकल्पों के क्रम में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति से जनता को अवगत कराना होगा। प्रथम 100 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर विभागीय मंत्रियों द्वारा अपनी उपलब्धियों का विवरण जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 100 दिन की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ आगामी 06 माह के लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। सभी मंडलों के प्रभारी मंत्रियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामपुर ओर आजमगढ़ पर सरकार करेगी फोकस

रामपुर ओर आजमगढ़ पर सरकार करेगी फोकस

योगी ने कहा है कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। सभी विभाग इन दोनों जनपदों से सम्बंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर लें, कोई भी प्रस्ताव लंबित न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन क्षेत्रों में लंबित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+